बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । विश्व के सबसे बड़े विश्वविद्यालय से संबद्ध अनहद कला संगीत महाविद्यालय में परीक्षाएं आयोजित की जाने वाली हैं। 
संस्था के संचालक दिलीप रावत ने बताया कि गायन, वादन, नृत्य, शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, तबला, कथक आदि विषयों के संगीत प्रथमा प्रथम से कोविद तक की डिप्लोमा व डिग्री की परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर तक है। 
श्री रावत ने बताया कि फार्म संस्था में ऑफ लाईन प्रक्रिया के माध्यम से ही भरे जाएगें।