(बैतूल) भोले को लग रहा कि अतिव्यस्तता में आरआई राहुल उसकी एफआईआर की फाईल पर ध्यान नहीं देगा
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बडोरा में क्षेत्र में अवैध कालोनाईजिंग के साथ-साथ प्लॉट बेचने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले ओमप्रकाश भोले और पाटनर्स को लगता है कि वर्तमान में एसडीएम और राजस्व अमला मतदाता सूची में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर जिस आरआई राहुल इवने को अवैध कालोनाईजिंग का मामला देखना रहता है वह अतिव्यस्त है तो उसकी दूसरी एफआईआर की फाईल एसडीएम के टेबल तक पहुंच ही नहीं पाएगी? मामले को लेकर जब राहुल इवने से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे फिलहाल हमलापुर में वन विभाग की टीम के साथ सरकारी काम में व्यस्त है और फाईल देखने के बाद बता पाएंगे कि ओम प्रकाश भोले पर दूसरी एफआईआर में और कौनसी खानापूर्ति बाकी है। खैर ओमप्रकाश भोले भूल गया कि मतदाता सूची में व्यस्त होने के बाद भी तहसीलदार दल-बल के साथ हल्का पटवारी को लेकर गत दिनों उमरी जागीर पहुंचकर श्रीजी डेव्हलपर्स की अवैध कालोनी में कार्रवाई कर दी है? जो ओमप्रकाश भोले और पाटनर्स की धोखाधड़ी से पीडि़त है उनका कहना है कि वे जल्द ही कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के अवकाश से लौटने के बाद जनसुनवाई में एफआईआर कराए जाने को लेकर आवेदन देकर खड़े होंगे और एफआईआर की मांग करेंगे? इन लोगों का कहना है कि पूर्व में भी ओमप्रकाश के खिलाफ उन्होंने अलग-अलग आवेदन दिए है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 14 नवंबर 2025


Bhopal में जनगणना कार्य तेज, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
बंगाल में सियासी संग्राम: ‘जय महाकाली’ बनाम ‘जय श्रीराम’ के बीच बढ़ी टकराहट
इंदौर में बड़ी कार्रवाई: होटल-हॉस्टल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी शुरू