(बैतूल) ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत ने जहां प्लॉट बेचे वहां हो रही खेती क्योंकि जिससे जमीन खरीदी उसे पैसे नहीं दिए , - रजिस्ट्री की शर्त के अनुसार चैक बाउंस की स्थिति में सौदा कैंसिल और रजिस्ट्री शून्य मानी जाएगी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लालची प्रवृत्ति की वजह से ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत जैसे अवैध कालोनाईजर लोगों के साथ खुली धोखाधड़ी करने में सफल हो जाते है और उनका कुछ नहीं बिगड़ता ? ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र ने ग्राम पंचायत आरूल के पटवारी हल्का नंबर 69 हनोतिया में जो कालोनी बनाई और प्लॉट काटकर बेचे वहां वर्तमान में खेती हो रही है! जो व्यक्ति खेती कर रहा है उसका दावा है कि उसने इस जमीन की रजिस्ट्री ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत को की थी लेकिन उन्होंने उसे पूरी कीमत अदा नहीं की है, इसलिए वह इस जमीन पर अभी भी खेती कर रहा है। ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र को जमीन बेचने वाले का नाम लालाप्रसाद पिता डोमन पवार 71 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड बैतूलबाजार का आरोप है कि जमीन क्रय के समय जो चैक दिए थे वह बाउंस हो गए और मामला अभी न्यायालय में चल रहा है? ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र की इस तरह की धोखाधड़ी की वजह से ही वहां जिन्होंने प्लॉट खरीदे है वे सब उलझ गए है? भविष्य में उनके लिए वहां प्लॉट पर कब्जा लेना और मकान बनाना टेड़ी खीर है। ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत को जमीन बेचने वाले लालाप्रसाद के परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें पूरा रूपया नहीं मिलेगा वे जमीन पर किसी को कब्जा नहीं लेने देेंगे।
- 67 लाख मेंं खरीदी थी जमीन...
देवेन्द्र सिंह राजपूत पिता जवन सिंह राजपूत उम्र 46 वर्ष निवासी प्रतापवार्ड टिकारी और ओमप्रकाश भोले पिता बाबूलाल भोले उम्र 34 वर्ष निवासी बडोरा ने पटवारी हल्का नंबर 69 तहसील बैतूल की भूमि 67 लाख रूपए में खरीदी। यह भूमि कृषि प्रयोजन की सिंचित भूमि रजिस्ट्री बताई गई है, ग्राम पंचायत आरूल में यह भूमि स्थित है, इस जमीन की रजिस्ट्री 19 मई 2023 को हुई थी जिसका ई-पंजीयन क्रमांक एमपी 039742023ए11863922 बताया गया है। यह भूमि लगभग एक एकड़ है।
- इस तरह के भुगतान प्रक्रिया में ओमप्रकाश और देवेन्द्र से धोखा खा गए लालाप्रसाद पवार...
1 - 10 लाख रूपए का बंधन बैंक का 5 जुलाई 2023 का चैक ओमप्रकाश भोले ने दिया।
2 - 12 लाख रूपए का एसबीआई शाखा बडोरा का 23 अगस्त 2023 का चैक देवेन्द्र राजपूत ने दिया।
3 - 10 लाख का एसबीआई बडोरा का 25 अक्टूबर 2023 का चैक देवेन्द्र राजपूत ने दिया।
4 - 12 लाख 50 हजार का बंधन बैंक बैतूल का 25 जनवरी 2024 का चैक ओमप्रकाश भोले ने दिया।
5 - 10 लाख रूपए का बंधन बैंक का 25 अप्रैल 2024 का चैक ओमप्रकाश भोले ने दिया।
6 - 12 लाख 50 हजार रूपए का एक्सिस बैंक शाखा बैतूल का 25 जून 2024 का चैक ओमप्रकाश भोले ने दिया।
- नोट :- 19 मई 2023 को हुई रजिस्ट्री में दिए गए यह चैक बाउंस होने की स्थिति में रजिस्ट्री को शून्य माना जाना भी रजिस्ट्री के दस्तावेज में दर्ज है।
- 26 नवम्बर को चैक बाउंस में देवेन्द्र और ओमप्रकाश की पेशी...
19 मई 2023 को रजिस्ट्री के समय जो चैक ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र राजपूत ने भूमि स्वामी लालाप्रसाद पवार को दिए थे वह बाउंस हो गए है। इस पर लालाप्रसाद पवार ने चैक बाउंस का केस न्यायालय में डाला है और इसका सीएनआर नंबर एमपी 4801003070/2025 है। इसकी पहली पेशी 21 अप्रैल 2025 को हुई थी और अब दूसरी पेशी 26 नवम्बर 2025 को है। इससे समझा जा सकता है कि जिससे जमीन खरीदी की उससे भी धोखा किया और जिन्हें प्लॉट बेच उनसे भी।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 21 नवंबर 2025


हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का