बैतूल (हेडलाइन)। पवित्र नगरी क्षेत्र में जो कार्यवाहक डीएसपी है, उनके सरकारी रथ का जो सारथी है वह अति उत्साही है और इस उत्साह में वह अक्सर शेखी बघारने के चक्कर में ऐसे-ऐसे रहस्योद्घाटन कर देता है कि उससे उक्त डीएसपी साहब की किरकिरी तो होती है, पूरे विभाग के लिए सिरदर्द खड़ा हो जाता है। सभी को मालूम है कि उस पवित्र नदी के किनारे वाले क्षेत्र का बस स्टेण्ड सूचना प्रसारण का सबसे बड़ा केन्द्र है और इसी बस स्टेण्ड पर एक मोबाईल दुकान पर इस सारथी की बैठक है। इस बैठक में जब सारथी लंबी-लंबी छोडऩा शुरू करता है तो यह भी भूल जाता है कि वह महज सारथी है, इससे ज्यादा उसका कुछ है नहीं , लेकिन वह जब बोलना शुरू करता है तो चुप ही नहीं होता है और इसी चक्कर में उसने अभी हाल ही में उक्त क्षेत्र में सबसे चर्चित दुराचार प्रकरण में यह भी बता दिया था कि कहां पर और कैसे समझौता हुआ था। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि इस समझौते में किसका 5 लाख में प्लॉट बिका और इसमें से किसको 1 और किसको 4 पेटी का फायदा हुआ! खैर वह कई बार तो ऐसे दावे करता है कि उसे सुनकर ऐसा लगता है कि चाय से ज्यादा केटली गरम है?