बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जिला पंचायत से 2 दिसम्बर को जिले की 73 पंचायतों में रोजगार सहायक को ग्राम पंचायत का प्रभार दिए जाने के आदेश जारी हुए? इस आदेश में उन पंचायतों में रोजगार सहायक को सचिव का प्रभार दिया जाना था, जहां पर सचिव का पद रिक्त है या अतिरिक्त प्रभार में है। जब 2 दिसम्बर को सूची सामने आई तो यह भी सामने आया कि जो सचिव पहले से प्रभार में है उन्हें अन्य पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? इससे जारी सूची की नियत और स्थिति पर प्रश्र चिन्ह लग रहा है? आरोप लग रहे है कि जो मुंह लगे सचिव थे उन्हें अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार दे दिया गया, बाकी जगह सहायक सचिव या जीआरएस को प्रभार दिया गया है? ग्राम पंचायत में जो शासकीय योजनाएं है या कामकाज है उसमें सचिव की बड़ी भूमिका रहती है, इसके बावजूद इस तरह की स्थितियां कई सवालों को जन्म देती है ? 

- केस स्टडी 01...
बैतूल जनपद की ग्राम पंचायत बघोली में नरेन्द्र बर्डे को सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि उनके पास पहले से ग्राम पंचायत थावड़ी का प्रभार है?

- केस स्टडी 02...
भीमपुर जनपद की बाशिंदा पंचायत में नंदकिशोर सरनेकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि इनके पास चिचोली जनपद की ग्राम पंचायत बेला का पहले से प्रभार है?

- केस स्टडी 03...
घोड़ाडोंगरी जनपद की शक्तिगढ़ पंचायत में प्रहलाद सराठे को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? जबकि इनके पास डेहरी आमढाना सचिव का पहले से प्रभार है?

- केस स्टडी 04...
आठनेर जनपद में अंबाड़ा का अतिरिक्त प्रभार रामदास पंडोले को दिया गया है? जबकि इनके पास ग्राम पंचायत खैरावड़ के सचिव का पहले से प्रभार मौजूद है?

- आठनेर जनपद में सबसे ज्यादा अतिरिक्त प्रभार वाला खेल...
जिले की 10 जनपद पंचायतों में से आठनेर जनपद में सबसे ज्यादा अतिरिक्त प्रभार वाला मामला नजर आ रहा है? यहां पर अंबाड़ा, धनोरी, मानी, गुनखेड़, सातनेर, पानबेहरा, सावंगी, रजौला, पुसली, धायवानी में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? वहीं घोड़ाडोंगरी में शक्तिगढ़, हीरापुर, पीसाजोड़ी, पचामा, साकलदेही, शाहपुर में काजली, बुवाड़ी, चिखलीरैय्य़त, मोखामाल, पावरझंडा, भौरा, चिचोली में चूनागोसाई में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 15 दिसंबर 2025