(बैतूल) जनजातीय बाहुल्य बैतूल जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात स्वास्थ्य क्रांति की ओर ऐतिहासिक कदम
बैतूल (हेडलाइन)/नवल वर्मा। जनजातीय बाहुल्य बैतूल के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में जिले में जन निजी भागीदारी आधारित मॉडल के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

पीपीपी मॉडल के अंतर्गत सरकार द्वारा निजी भागीदार के रूप में स्वामी विवेकानंद शिक्षा धाम फाउंडेशन का चयन किया गया है, जो प्रतिष्ठित आरकेडीएफ समूह का हिस्सा है। यह संस्था चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव एवं गुणवत्ता के लिए जानी जाती है।
मेडिकल कॉलेज परिसर के विकास के लिए शासन द्वारा 25 एकड़ भूमि 99 वर्ष की लीज पर आवंटित की गई है। परियोजना के अंतर्गत भवन निर्माण, आधुनिक अवसंरचना तथा अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना पर लगभग 300 करोड़ की लागत अनुमानित है। इस निवेश से जिले में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
पीपीपी अनुबंध के अनुसार प्रथम चरण में वर्तमान जिला अस्पताल को शिक्षण अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानकों के अनुरूप 150 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति प्राप्त की जाएगी। अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 300 से बढ़ाकर 605 की जाएगी तथा नई इमारतों के साथ आईसीयू, आपातकालीन एवं विशेषज्ञ इकाइयों की स्थापना की जाएगी।
इस परियोजना के अंतर्गत जिलेवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा एवं जांच सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इनमें उन्नत सीटी स्कैन सुविधा, एमआरआई मशीन, डिजिटल एक्स-रे एवं फ्लोरोस्कोपी इकाइयाँ, ऑटोमेटेड पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशालाएँ तथा एनएटी जांच सुविधा सहित आधुनिक रक्त बैंक शामिल हैं। इसके साथ ही मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर जिसमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, एंडोस्कोपी सिस्टम, लेप्रोस्कोपिक यूनिट एवं सर्जिकल माइक्रोस्कोप्स जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ भी विकसित की जाएँगी।
गंभीर एवं विशेषज्ञ उपचार सुविधाओं के अंतर्गत वेंटिलेटर युक्त गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), ट्रॉमा एवं इमरजेंसी यूनिट, डायलिसिस यूनिट, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू), कैंसर जांच इकाई तथा हृदय एवं तंत्रिका रोगों की उन्नत जांच सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 23 दिसंबर 2025


बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
(बैतूल) मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर हार्टअटैक बताकर उसमें लगने वाले इंजेक्शन को लगाए बिना मोटी रकम वसूलते है डॉ. श्याम सोनी..!
(बैतूल) गुरु, भक्ति और आत्मबल से ही बदलती है तकदीर : सुधांशु महाराज
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन