बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। भैसदेही निवासी सोनू राठौर करीब 50-60 क्विंटल मक्का बेचने के लिए भैसदेही से बैतूल आते है? बडोरा मंडी में व्यापारी उनकी उपज की बोली लगा देता है, इसके बाद मंडी के हम्माल और तुलावटी उनके तुलाई और हम्माली के लिए 1500 से 2 हजार की मांग करने लगते है? वह यह स्थिति देखकर कुछ लोगों को फोन करता है, इसी दौरान जिस व्यापारी ने बोली लगाई थी वह पहुंचता है और वह हम्मालों से कहता है कि इसके माल की तुलाई नहीं करोंगे और रूपए मांगोंगे तो यह खुराफती है जाकर शिकायत करेगा? इसके बाद उसके माल की तुलाई तो कर दी जाती है, लेकिन अन्य किसानों से बिना रूपए लिए तुलाई नहीं की जाती है, यह बडोरा मंडी का प्रतिदिन का ट्रेंड है? यहां किसानों का शोषण सिर्फ हम्माल नहीं करते बल्कि व्यापारी भी पीछे नहीं है, लेकिन मंडी प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा करने की जगह केवल व्यापारियों की कठपुतली बनकर रह गया? यह आरोप किसानों द्वारा ही लगाया जाता है, बैतूल मंडी की स्थिति को लेकर प्रशासन हल्ला मचने पर थोड़ी बहुत उठा पटक लेकिन वह सिर्फ दिखावा है? हकीकत में जो मंडी प्रशासन में एसडीएम की भूमिका है वे भी मंडी जाकर वस्तु स्थिति नहीं देखते है, जबकि प्रभारी मंत्री ने मंडी में दो घंटे देने के निर्देश दिए थे? इसके बाद भी एसडीएम नियमित मंडी नहीं जाते है! आरोप लगते है कि मंडी सचिव ही तमाम व्यवस्थाएं देखते है और इन व्यवस्थाओं के आधार पर वह एसडीएम को भी पूरी तरह संतुष्ट कर देता है, इसलिए वे भी पूरा ध्यान नहीं देते है?

- यह स्थिति है बडोरा मंडी की...
1 - बडोरा मंडी में व्यापारियों का माल डम्प है, जिसे उठवाने की हिम्मत मंडी प्रशासन में नहीं है?
2 - किसान रात में बडोरा मंडी के बाहर खुले में ठंड के मौसम में अपना माल ट्रालियों में लेकर रहते है?
3 - मंडी में किसानों का माल चोरी जा रहा है, जबकि यहां पर लाखों रूपए खर्च कर गार्ड लगाए गए है?
4 - आरोप यह है कि जो गार्ड लगाए गए है जो मंडी प्रशासन के अधिकारियों और व्यापारियों के घर पर सेवाएं दे रहे है?
5 - मंडी में नगद भुगतान नहीं हो रहा है, यदि नगद भुगतान चाहिए तो एक से 2 प्रतिशत किसानों का बट्टा देना होता है?
6 - मंडी में जो शुल्क और हम्माल तुलावटी का पैसा व्यापारियों का देना चाहिए वह भी किसानों से ही वसूलते है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 25 दिसंबर 2025