(बैतूल) विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने जी रा म जी के साथ की जय रा म जी की, निर्णय पोर्टल पर दिल्ली से मॉनीटरिंग , - मनरेगा में बदलाव को लेकर ग्रामीणों को समझाने के लिए जिले की सभी पंचायतों में आयोजन
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर अब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण कर दिया गया है, जिसे मनरेगा की तरह शार्ट फार्म में जी राम जी पुकारा जा रहा है। जी राम जी से ग्रामीणों को परिचित कराने के लिए शुक्रवार को जिले भर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। यहां पर ग्रामीणों को मनरेगा से जी राम जी होने में जो बदलाव किए गए है इसकी जानकारी दी गई और इसके फायदे गिनाए गए। हालाकि ग्राम सभा में शामिल हुए ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा ही बेहतर थी, इसमें जो सरकार से पैसा आने का फार्मूला है वह समझ नहीं आ रहा है और इससे उनके मन में तमाम तरह के शंकाए और सवाल खड़े हो गए है। शुक्रवार को हुई विशेष ग्राम सभा को लेकर मनरेगा के कर्मचारियों का कहना था कि जीरामजी की ग्रामीणों के साथ जयरामजी की सभा थी।
- नई व्यवस्था से कर्मचारी डरे हुए...
मनरेगा में जो बदलाव हुए है इसको लेकर और जिस तरह से नाम बदला गया उससे मनरेगा के कर्मचारी सबसे ज्यादा डरे हुए है, उन्हें लग रहा है कि भविष्य में यह योजना सरकार बंद करने की तैयारी में है।
- इसलिए फेल हो सकती है स्कीम...
जो इस स्कीम के जानकार है उनका कहना है कि नए फार्मेट में अब राज्य सरकार पर बोझ बढ़ा दिया गया है, राज्य सरकार की माली हालत वैसे ही ठीक नहीं है, ऐसे में यह स्कीम फेल होगी।
- 01 अप्रैल से नई स्कीम में रोजगार...
जो सरकार ने मनरेगा में बदलाव किए गए है वे आगामी 01 अप्रैल से जमीन पर नजर आएंगे। 01 अप्रैल के बाद जो भी मनरेगा में रोजगार जनरेट होगा वह जीरामजी के फार्मूले पर होगा।
- यह किए गए मुख्य बदलाव...
1 - नया नाम : ङ्कक्च-त्र क्र्ररू त्र (विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)।
2 - काम के दिन : 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन प्रति परिवार करने का प्रस्ताव है।
3 - भुगतान : अब हर हफ्ते भुगतान की व्यवस्था होगी, जो पहले 15 दिनों में होती थी।
4 - लक्ष्य : ग्रामीण विकास और पारदर्शिता के साथ ग्रामीण रोजगार को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से जोडऩा।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 27 दिसंबर 2025


बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
(बैतूल) मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर हार्टअटैक बताकर उसमें लगने वाले इंजेक्शन को लगाए बिना मोटी रकम वसूलते है डॉ. श्याम सोनी..!
(बैतूल) गुरु, भक्ति और आत्मबल से ही बदलती है तकदीर : सुधांशु महाराज
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन