बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की जो स्थिति है वह किसी से छिपी नहीं है? उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मरीजों को अक्सर नागपुर या अन्य बड़े शहर जाना पड़ता है? ऐसी स्थिति में बैतूल जिले में अभी तक मात्र दो ही लोगों को एयर एम्बुलेंस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया गया है? ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ क्यों नहीं मिल रहा है यह बड़ा सवाल है? जबकि शासन की मंशा है कि गंभीर मामलों में इस सुविधा का सर्वाधिक लाभ आम लोगों को मिले। अब इसमें कितनी गलती स्वास्थ्य विभाग की है यह बड़ा सवाल है? ऐसा नहीं है कि बैतूल से मरीजों को सरकारी अस्पतालों से भोपाल और नागपुर के लिए रेफर नहीं किया जाता! कई बार देखने में आया है कि जिन मरीजों को रेफर किया गया वे नागपुर या भोपाल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ देते है? इसके बावजूद एयर एम्बुलेंस का लाभ ना मिलना लोगों को निराश करता है?

- इन दो मरीजों को अब तक मिला है एयर एम्बुलेंस सुविधा का लाभ...
1 - बैतूल जिले से 5 मई 2025 को हेमराल लोखंडे उम्र 45 वर्ष निवासी घोगामा भैंसदेही को दुर्घटना के मामले में हेड इंजरी होने पर बैतूल जिला अस्पताल से हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था। 
2 - 20 अगस्त 2024 को शेखलाल हारले उम्र 45 वर्ष निवासी चकोरा आठनेर को रीढ़ की हड्डी टूटने पर जिला अस्पताल से गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल भेजा।

- सीएम ने शुरू की थी 29 मई 2024 को यह सर्विस...
पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा मध्य प्रदेश सरकार की एक स्वास्थ्य पहल है, जिसका उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं, औद्योगिक हादसों या प्राकृतिक आपदाओं के पीडि़तों को तत्काल और उच्च-स्तरीय चिकित्सा देखभाल प्रदान करना है; यह आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को पूरी तरह से नि:शुल्क और अन्य नागरिकों के लिए निर्धारित दरों पर हवाई परिवहन की सुविधा देती है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर और एक फिक्स्ड-विंग विमान शामिल हैं, और इसे राज्य के सभी जिलों से जिला अस्पताल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है, जिससे गंभीर मरीजों को जल्द से जल्द बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके। 

- इनका कहना...
यदि जिले के ज्यादातर गंभीर मरीजों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है, तो निश्चित रूप से स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार है।
- हेमंतचन्द्र दुबे बबलू, समाजसेवी, बैतूल।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 03 जनवरी 2026