(बैतूल) जिला अस्पताल का भगवान ही मालिक अब शौचालय में मिला नवजात का शव , - पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने में नहीं दिखाई मुस्तैदी, नहीं तो हो सकता था खुलासा
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल के जिला अस्पताल का भगवान ही मालिक है! यहां किसी का कोई नियंत्रण नहीं है? हालत यह है कि बिना पैसे का इलाज नहीं होने के आरोप लगते है? वहीं अब तो अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव तक मिल रहा है? इस मामले की विवेचना में पुलिस लापरवाही करते दिखाई दे रही है? यदि पुलिस सही तरीके से सीसीटीवी खंगालती तो यह सामने आ सकता था कि यह शव यहां कैसे आया? जिला अस्पताल के शौचालय में मिले नवजात शिशु के शव के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है?
यह भ्रूण शुक्रवार को अस्पताल के शौचालय में मिला था, जिससे हडक़ंप मच गया था? अस्पताल के आरएमओ रानू वर्मा ने बताया कि भ्रूण लगभग 7 से 8 माह का था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मौके पर प्लेसेंटा नहीं मिला, जिससे यह संकेत मिलता है कि शिशु को अस्पताल के बाहर कहीं जन्म देने के बाद शौचालय में लाकर फेंका गया था। आरएमओ के अनुसार शौचालय की सफाई सुबह 7 से 8 बजे के बीच की गई थी, जबकि नवजात का शव दोपहर में मिला। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने केवल लगभग पौन घंटे का ही फुटेज देखे है? जबकि इसे सुबह आठ बजे हुई सफाई के बाद से नवजात के दोपहर में मिलने तक देखा जाना था? यही वजह है कि इसमें अब तक किसी संदिग्ध व्यक्ति की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है? खास बात यह है कि यह नवजात महिला प्रसूति बिल्डिंग में न मिलकर मुख्य भवन के शौचालय में मिला है? कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच चित्रा कुमरे को सौंपी गई है, उन्होंने भी मौके पर घटना से संबंधित कोई वीडियो नहीं बनाए? आशंका है कि इसके कारण कई महत्वपूर्ण सुराग छूट गए? पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया था कि नवजात शिशु का शव शौचालय के चैंबर में मिला था, जबकि अस्पताल स्टाफ का कहना है कि शव शौचालय के अंदर पाया गया था? कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने इस कृत्य को ‘अत्यंत अमानवीय’ बताया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 05 जनवरी 2026


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव