बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। वोटर लिस्ट को लेकर एसआईआर के बाद कुछ नई जानकारियां भी सामने आई है। वोटर लिस्ट में जेनजी या युवा वोटर्स की संख्या से लेकर दिव्यांग और केन्द्रीय सुरक्षा बल में कार्यरत वोटर्स की संख्या भी अलग से चिन्हित की गई है। वैसे तो जिले में एसआईआर के आंकड़ों के अनुसार 11 लाख 95 हजार 538 वोटर है। इनमें 14 हजार 608, 18 से 19 वर्ष वाले वोटर्स है। वहीं 85 वर्ष से अधिक वाले वोटर्स की संख्या 4346 है। जबकि पीडब्ल्यूडी वोटर्स मतलब दिव्यांग की संख्या 12125 है और सर्विस वोटर्स जिसमें सेना में कार्यरत, अर्ध सैनिक बल में कार्यरत वोटर्स की संख्या 2310 बताई जा रही है। पूर्व में वोटर्स को लेकर इस तरह से अलग-अलग कैटेगिरी में आंकड़े नहीं देखे जाते थे, लेकिन अब समय के साथ यहां भी बदलाव देखने में आ रहा है। इसलिए इस तरह से अलग-अलग वोटर्स की श्रेणी तय की गई है। 

- सबसे ज्यादा जेनजी भैंसदेही विधानसभा में...
यदि वोटर्स की स्थिति विधानसभावार देखी जाए तो 18 से 19 वर्ष वाले वोटर्स की सर्वाधिक संख्या भैंसदेही विधानसभा में 3687 है। जबकि दूसरे नंबर पर घोड़ाडोंगरी विधानसभा है। यहां पर 3329 जेनजी वोटर्स की संख्या है। 

- 85 वर्ष से वाले मुलताई विधानसभा में सर्वाधिक...
जो 85 वर्ष या अधिक के 6 हजार 346 वोटर्स है उसमें सर्वाधिक वोटर्स मुलताई विधानसभा में 1690 है, वहीं बैतूल में 1387 की संख्या है। इसके अलावा भैसदेही में भी 1281 और घोड़ाडोंगरी में 1014 इनकी संख्या है। 

- भैंसदेही में है दिव्यांग वोटर्स ज्यादा...
जिन्हें पीडब्ल्यूडी वोटर्स माना गया है उनकी जिले में कुल संख्या 12 हजार 125 है। इसमें सर्वाधिक 2902 वोटर्स भैसदेही विधानसभा के है। जबकि दूसरे नंबर पर घोड़ाडोंगरी विधानसभा है। यहां पर 2902 दिव्यांग वोटर्स है तो बैतूल में 2355 है।

- जिले में सर्वाधिक वोटर्स भैसदेही विधानसभा में...
यदि एसआईआर के बाद जिले में सर्वाधिक वोटर्स यदि कहीं पर है तो वह भैसदेही विधानसभा है। यहां पर 261967 वोटर्स है। वहीं सर्विसमेन, पीडब्ल्यूडी, यंग वोटर्स और 85 वर्ष वाले वोटर्स की संख्या घटा दे तो भी सर्वाधिक वोटर्स 254020 भैसदेही में ही है। 

- सर्विस वोटर्स मुलताई विधानसभा में ज्यादा...
सेना या अर्द्धसैनिक बल में कार्यरत वोटर्स की सर्वाधिक संख्या 602 मुलताई विधानसभा में है। जबकि सबसे कम 171 भैसदेही विधानसभा क्षेत्र में है। जबकि दूसरे नंबर पर 596 के साथ आमला विधानसभा है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 11 जनवरी 2026