(बैतूल) मनरेगा खत्म करने और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के विरोध में कांग्रेस ने अंबेडकर चौक पर दिया धरना
- उपवास रखकर भागीरथपुरा के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
- बैतूल में जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार 17 जनवरी को शहर के अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना एवं उपवास का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। धरना एवं उपवास के माध्यम से कांग्रेस ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा में किए जा रहे बदलावों का विरोध किया, जिनके माध्यम से काम के कानूनी अधिकार को समाप्त करने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई मौतों और बैतूल जिले में पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के विरोध को भी प्रमुखता से उठाया गया।
धरना समाप्ति के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर केंद्र की मोदी सरकार को यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने या कमजोर करने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जिसे मोदी सरकार ने परेशान और तबाह नहीं किया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा में बदलाव कर मोदी सरकार ने मजदूरों के रोजगार पाने के हक और कानूनी अधिकार पर सीधा हमला किया है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
- धरना प्रदर्शन में यह रहे मौजूद...
धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा, बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपालकृष्ण शर्मा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अजित पटेल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नारायणराव धोटे, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश गोचरे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़, बैतूल विधानसभा प्रभारी सुभाष देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी लवलेश बब्बा राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, लोकेश पगारिया, प्रशांत मरोठी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जैद खान, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, धीरू शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरका सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज वंजारे, नेकराम यादव, सुभाष राठौर, राहुल पटेल, सोनू जैसवाल,अजाब झरबड़े, मोहसिन पटेल, पूर्व अध्यक्ष मोनू बडोनिया, प्रशांत राजपूत, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ. प्रमोद खांडवे, तरूण मानकर, यूकां पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पारधी, नरेन्द्र आर्य, राकेश गंगारे, मुन्नालाल पवांर, राम शुक्ला, गौरव पंवार, अनूप जैसवाल, प्रणय पाठक, डॉ. सुरेश झरबड़े, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रितेश गंगारे, सुमित गुगनानी, सुनिल जेधे, रवि त्रिपाठी,हर्षवर्धन धोटे, प्रकाश धोटे, नवलसिंह ठाकुर, शंकर अड़लक, तरूण पाटिल, प्रेरणा शर्मा, राजकुमार दीवान, उमा दीवान, नंदिनी तिवारी, पिंटू लिखीतकर जमुना पंडाग्रे, अजय माथनकर, महेन्द्र पाटिल, विशाल धुर्वे, कदीर खान, सिराज पठान, नफीस खान, पप्पू सेरकर, अंकित वर्मा, शुभम दीवान, दानिश पारेख, स्पेंशरलाल, रशीद कुरैशी, हरिश आर्य, अशोक नागले, लच्छू यादव, जितेन्द्र इवने, राहुल कासदे, राकेश मांझी, यतीन्द्र सोनी, मन्ने आथनकर, आकिब खान, राकेश सातनकर, आकाश मंडल, पवन धानुक, देवराव पटेल, बबलू यादव, करण प्रजापति, गोविन्द साहू, सोनू राठौर, विजय मोखड़े, मुकेश मालवी, शेख असलम, कदीर खान, प्रफुल्ल गोठी, विजय चौरसिया, गोलू भूमरकर, प्रफुल्ल काले, अनिल मगरकार, छन्नू बेले, राजेश सुरे, सुभाष पवांर, सलाम भाई, धन्नू उइके, मिथुन विश्वास, भाउराव धोटे, , राजेश कलंबे, तोप पटेल, संदीप ठाकुर, राजीव साबले, राजेश पवांर, हरि प्रजापति, कमलेश धोटे, राजेश बारस्कर, गज्जा वामनकर, अजय पुंडे, चंद्रशेखर मालवी, अमन खान, करण प्रजापति, बबलू वाघमारे, सत्तार अली, कृष्णा नाईक, चंद्रकांत बड़ोदे, गिरीश साबले, सुकराम पंडाग्रे, डॉ. गणेश लिखितकर, मंशूलाल उईके, सुरेन्द्र साबले, दीपक बारस्कर, संतोष मोरे, निलेश पवांर, रमेश वाघमारे, राजेश धोटे सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 17 जनवरी 2026


राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना