बैतूल (हेडलाइन) / नवल वर्मा। बैतूल में अवैध कालोनियों को लेकर वैसे ही बहुत हाय तौबा रहती है, हालाकि उस स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाईयां नहीं होती? वहीं दूसरी ओर बैतूल में ऐसे भी कालोनाईजर है जो लीगल प्रक्रिया पूरी कर और अपनी कालोनी में तमाम मूलभूत सुविधाएं पूरी करने के बाद कालोनी में प्लॉट आदि बेचते है। इन कालोनाईजरों का कहना है कि बैतूल एसडीएम कार्यालय में जो सिस्टम बना हुआ है उसमें इस तरह लीगल काम करने वाले कालोनाईजरों को जरा भी मदद नहीं मिलती है? इन कालोनाईजरों के प्रोजेक्ट से जुड़ी कालोनी विकास की अनुज्ञा अटकाई जाती है उस पर कोई फैसला नहीं लिया जाता? उन्होंने बताया कि एसडीएम राजीव कहार के समय से ही यह स्थितियां बनते आ रही है, लेकिन अब तो किसी स्तर पर कालोनाईजिंग को लेकर कोई काम एसडीएम कार्यालय में देखने में नहीं आ रहा है?  

- कालोनाईजिंग एक्ट अंतरिम प्रबंधन का प्रावधान पर उपयोग नहीं...
राजीव कहार के समय से ही बैतूल एसडीएम कार्यालय में प्रबंधन को लेकर यह कह दिया गया कि कलेक्टर ने टीएल की बैठक में कालोनियों को प्रबंधन में लेने से मना किया था? इसके बाद से वर्तमान एसडीएम के दौर में भी यही कहा जा रहा है और इसलिए भरकावाड़ी की खसरा नंबर 20 की अवैध कालोनी के मामले में भी दो माह में भी कोई एक्शन नहीं हो पाया है केवल कागजी घोड़े दौड़ाएं जा रहीे है?

- अब बैतूल विधायक से मुलाकात करने की तैयारी में कालोनाईजर...
बैतूल एसडीएम कार्यालय में जर्जर व्यवस्थाओं को लेकर त्रस्त आ चुके कालोनाईजरों का एक संगठन जल्द ही बैतूल विधायक से मुलाकात करने वाला है। अभी 18 जनवरी को उनके बैतूल प्रवास के दौरान मुलाकात करने वाले थे, लेकिन विधायक के अति व्यस्त कार्यक्रमों के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। बताया गया कि जल्द ही उनके बैतूल आने पर मुलाकत करेंगे। 

- डायवर्सन आरआई हटाया गया, लेकिन किसी जानकार को नहीं दी जिम्मेदारी...
उमरी जागीर में अवैध कालोनी खसरा नंबर 332/2 में एफआईआर ना कराने और इसी क्षेत्र की अन्य कालोनियों में नियम अनुसार कार्रवाई ना करने तथा शिकायत करने पर एसडीएम ने डायवर्सन आरआई राहुल इवने को हटाकर चिचोली भेज दिया, लेकिन उनकी जगह किसी समझदार और जानकार आरआई की पोस्टिंग नही की है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 20 जनवरी 2026