बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जिले में प्रशासनिक सिस्टम में बड़ा फेरबदल होने वाला है और लंबे समय से इसकी सुगबुगाहट चल रही है। जिले के माननीयगण ने भी मुख्यमंत्री को प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर अपना असंतोष भी जाहिर कर दिया है? उलटफेर केवल इसलिए नहीं हो पा रहा है कि पिछले तीन महीने से एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, चूंकि निर्वाचन के मामलों में चुनाव आयोग की वजह से प्रक्रिया में लगे अधिकारियों को बदलना मुनासिब नहीं माना जाता है, इसलिए फेरबदल नहीं हो पा रहा है? माना जा रहा है कि बैतूल ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होगा? जिसमें कई जिलों के एसपी, कलेक्टर बदले जाएंगे। वहीं यह भी माना जा रहा है कि जो क्लास-2 और क्लास-3 के स्तर के अधिकारी है इनको लेकर भी बड़ा बदलाव देखने में आ सकता है? चूंकि वर्तमान में एसआईआर के अलावा आगामी बजट सत्र भी है, इसलिए फेरबदल बजट सत्र के बाद हो सकता है। जो स्थितियां है उसमें बैतूल ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर खुश नहीं है। इसलिए यह बदलाव होना तय माना जा रहा है। 

- मैदानी अधिकारी भी ऐसे की सिस्टम फेल हो रहा...
प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर नजर रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार का कहना है कि बैतूल में तो जिला मुख्यालय पर ही राजस्व,पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायती राज सभी जगह ऐसे अधिकारियों की पोस्टिंग है जिनकी वजह से व्यवस्थाएं चरमराती हुई नजर आ रही है और आम लोगों में अपने छोटे-छोटे काम ना होने से आक्रोश बढ़ रहा है? 

- पिछले चार माह से चल रही कलेक्टर के तबादले की चर्चा...
बैतूल कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीईओ के बदले जाने की चर्चाए लंबे समय से चल रही है जिसमें बैतूल कलेक्टर के तबादले को लेकर अक्सर संभावनाएं जताई जाती है और माना जाता है कि वे सीएम की गुडबुक में होने के कारण इंदौर के आसपास के किसी जिले में जा सकते है? यह चर्चाएं लंबे समय से चलने के बावजूद वे बरकरार है, लेकिन अब जो भी बदलाव होगा उसमें उनका इंदौर के पास धार जैसे किसी बड़े जिले में जाना तय माना जा रहा है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 25 जनवरी 2026