(बैतूल) आयुष्मान कार्ड में मरीज से नगदी वसूली पर डॉ. श्याम सोनी और सिम्स हॉस्पीटल की जांच , - कलेक्टर के आदेश पर सीएमएचओ ने तीन एक्सपर्ट अधिकारियों का जांच दल बनाया
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। टिकारी लिंक रोड पर स्थित डॉ. श्याम सोनी और उनके सिम्स हॉस्पीटल को लेकर अक्सर आम लोगों से शिकवा शिकायतें सामने आती है, लेकिन कोई सामने आकर लिखित शिकायत नहीं करता है, लेकिन इस बार आमला अंधारिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत की और सीएम हेल्पलाईन पर भी शिकायत दर्ज करा दी है? इस शिकायत के बाद सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाड़े ने डीएचओ राजेश परिहार, क्लास-1 डॉ. रोहित पराते और डॉ. रितेश चौकीकर का जांच दल गठित किया है। जानकारी आ रही है कि अभी तीन-चार दिन पहले जांच दल ने देर शाम सिम्स हॉस्पीटल पहुंचकर जांच पड़ताल भी की है? मामले को लेकर सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने ही बताया कि अंधारिया आमला निवासी प्रमोद देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई है कि 23 जनवरी को उसकी बहन गीता पंडाग्रे को सिम्स हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था और उनसे 60 हजार रूपए लिए गए? वहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास आयुष्मान कार्ड था इसके बावजूद उनसे पैसे लिए गए? डॉ हुरमाड़े के अनुसार उनका आरोप है कि उनसे नगद 60 हजार रूपए लेने के बाद आयुष्मान से भी उनके उपचार का पैसा लिया जाएगा। इस मामले में 03 फरवरी को प्रमोद देशमुख ने बकायदा एक लिखित शिकायत जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को की थी। इस शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश अनुसार एक्सपर्ट अधिकारियों का जांच दल गठित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह जांच दल दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगा और दस्तावेजों का परीक्षण करेगा इसके उपरांत अपना निष्कर्ष देगा और निष्कर्ष के बाद कलेक्टर के निर्देश अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी?

सीएमएचओ का कहना है कि यदि किसी अन्य मरीज या उसके परिजन के साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो वे भी सीएमएचओ कार्यालय में संपर्क कर सकते है, वहीं मामले को लेकर डॉ. श्याम सोनी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, वे अपना जब भी अपना पक्ष रखेंगे उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 12 फ़रवरी 2026


Shrikant Purohit को ब्रिगेडियर रैंक पर प्रमोशन, सेना का बड़ा फैसला
नमाज के वक्त नहीं किया हमला: भारतीय सेना ने दिखाया संयम और मानवता
लुधियाना के 9 पर्यटकों की मौत, स्टीमर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा
Vyapam Scam में नया खुलासा: 16 लाख में MBBS डिग्री का आरोप, GRMC अधिकारी हटाए गए