(बैतूल) सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया में डॉ. श्याम सोनी और सीम्स हॉस्पिटल की खुल रही है पोलपट्टी , - हर तरफ चर्चा और विश्लेषण का विषय बन गया है वसूली का मामला
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। टिकारी लिंक रोड पर स्थित डॉ. श्याम सोनी के सीम्स हॉस्पिटल को लेकर सोशल मीडिया पर भी जो प्रतिक्रियाएं सामने आई वह बताती है कि इस हॉस्पिटल और इसके संचालक की कार्यप्रणाली को लेकर आम लोगों में किस तरह की नाराजगी है और वे खुलकर जाहिर भी कर रहे है? लोगों की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जयपाल बारपेटे नामक यूजर्स ने तो खुले शब्दों में लिखा कि सीम्स हॉस्पिटल इलाज के साथ-साथ वसूली पर अच्छा ध्यान देता है। वहीं सुनील ठाकुर ने लिखा कि प्रायवेट हॉस्पिटलों का यही हाल है आयुष्मान कार्ड से पैसा डकार लेते है और नगद भी ले लेते है? वहीं जयनाथ अड़लक ने लिखा कि आयुष्मान कार्ड में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है पर क्या करें जनता पूरी मूर्ख है। सामान्य तौर पर सोशल मीडिया यूजर्स बैतूल में खुलकर कमेंट्स करने से बचते है, लेकिन इसके बाद भी यदि यह सब प्रतिक्रिया सामने आ रही है तो निश्चित रूप से दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है? डॉ. श्याम सोनी को लेकर बताया जाता है कि वे उनकी कार्यप्रणाली को लेकर मामले मीडिया में ना आए इसके लिए अपने संबंधों को भरपूर दोहन करते है? जानकारी यह भी सामने आ रही है कि करीब दो वर्ष पहले एक मीडियाकर्मी को भी सीम्स हॉस्पिटल में बेजा वसूली को झेलना पड़ा था, बताया गया कि उनकी माताजी अस्वस्थ्य होने पर सीम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां डबल पैसे वसूल कर लिए गए थे? इस बात पर उक्त मीडियाकर्मी ने शिकायत भी की थी , लेकिन फिर बाद में शायद आपस में कुछ समझौता हो गया था। वैसे पूरे मामले में राष्ट्रीय दिव्य दुनिया में 12 फरवरी को प्रकाशित खबर को लेकर डॉ. श्याम सोनी का कोई पक्ष सामने नहीं आया है, लेकिन आम नागरिक हर तरफ डॉ. श्याम सोनी और उनके सीम्स हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे है।
- एक यूजर्स ने लिखा कि डॉ श्याम सोनी ही नहीं उनके पिताजी भी एक जैसे है...
आयुष धोटे नामक एक यूजर्स ने डॉक्टर की कार्यप्रणाली और मानसिकता को लेकर लिखा कि बहुत ही बेकार डॉक्टर है ये! इसने हमसे हॉस्पिटल में पीओपी और सिलिंग का काम करा लिया और अभी तक पैसे नहीं दिए ना हिसाब कर रहे है? डॉ. और इसके पिताजी दोनों एक जैसे है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 14 फ़रवरी 2026


नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल