(बैतूल) सीम्स हॉस्पिटल की बिल्डिंग परमिशन से लेकर अग्नि सुरक्षा पर उठाए जा रहे है गंभीर सवाल..! - नपा सीएमओ और सीएमएचओ को हॉस्पिटल की पड़ताल कर उठ रहे सवालों का देना चाहिए जवाब..?
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। टिकारी लिंक रोड स्थित डॉ. श्याम सोनी और उनका सीम्स हॉस्पिटल इन दिनों खासा सुर्खियों में है और हॉस्पिटल सहित इनकी कार्यप्रणाली को लेकर अलग-अलग माध्यम पर लोग खुली टीका टिप्पणी कर रहे है। जिस तरह से आयुष्मान मामले में वसूली किए जाने की शिकायत और जांच का मामला सामने आया और उसके बाद जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई उनको लेकर अभी तक सीम्स हॉस्पिटल और डॉ. श्याम सोनी द्वारा अपना कोई भी पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है? जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जो आरोप लग रहे है कि उनको लेकर डॉ. श्याम सोनी और उनका हॉस्पिटल क्या मानता है? खैर डॉ. श्याम सोनी के हॉस्पिटल बिल्डिंग को लेकर भी अब लोग खुलकर और गंभीर सवाल उठा रहे है? लोगों का कहना है कि इनको जो बिल्डिंग परमिशन मिली है उसके विपरित हॉस्पिटल की बिल्डिंग का निर्माण हुआ है? इनके द्वारा बिल्डिंग निर्माण में अनिवार्य एफएआर को नजर अंदाज किया गया है, वहीं एमओएस को पूरी तरह से ताक पर रख दिया गया है? इसके अलावा हॉस्पिटल जैसी सर्विस के लिए कर्मिशियल बिल्डिंग बनाने पर भी इन्होंने पार्किंग की सुविधा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं रखी है? इन तमाम तथ्यों को देखते हुए नगरपालिका और कलेक्टर को त्वरित जांच कराना चाहिए ऐसा लोगों का मानना है? जानकार बताते है कि डॉ. श्याम सोनी और उनके पिता का जिस तरह का व्यवहार है वह भी चिकित्सकीय पेशे के अनुरूप नहीं है? इनके हॉस्पिटल के पास पार्किंग की व्यवस्था ना होने से वहां रहने वाले रहवासी भी खासे हैरान परेशान है, लेकिन डॉ. सोनी के प्रशासनिक और राजनैतिक संबंधों को देखते हुए कोई भी खुलकर कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर पाता?
- अग्रि सुरक्षा की दृष्टि से सीम्स हॉस्पिटल नजर नहीं आता सुरक्षित...
सीम्स हॉस्पिटल की जिस तरह की ड्राईंग डिजाईन है, उसे देखते हुए इसे अग्रि सुरक्षा की दृष्टि से कतई सुरक्षित नहीं माना जा सकता? वहीं अग्रि सुरक्षा को लेकर जो मापदंड है उसके अनुरूप भी यहां कोई इंतजाम नहीं किए गए है? वहीं डॉ. श्याम सोनी ने हॉस्पिटल जैसी बिल्डिंग के लिए अपना फायर ऑडिट नहीं कराया और ना ही नगरपालिका से अग्रि सुरक्षा का प्रमाण पत्र लिया है? ऐसी स्थिति में कुछ लोग यह भी आरोप लगाते है कि वे मेडिकल वेस्ट बाहर जला देते हैं ?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 16 फ़रवरी 2026


मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी