(बैतूल) देशी-विदेशी और बीयर की जगह मदिरा प्रेमियों में अब वाईन की बढ़ रही डिमांड , - आबकारी विभाग की खपत रिपोर्ट से हो रहा खुलासा
बैतूल (हेडलाइन) / नवल वर्मा। बैतूल जिले में शराब दुकानों में खपत को लेकर नवम्बर 2025 तक का जो डेटा सामने आ रहा है वह बताता है कि बैतूल जिले में मदिरा प्रेमियों में वाईन का क्रेज बढ़ रहा है और इसलिए एक वर्ष के दौरान लगभग 48 फीसदी खपत बढ़ी हुई नजर आ रही है, जबकि देशी-विदेशी मदिरा सहित बीयर में यह खपत कम होती नजर आ रही है। यह बता रहा है कि शराब को लेकर ट्रेंड में कहीं बदलाव हो रहा है। आबकारी विभाग के अनुसार बैतूल जिले में 61 कम्पोजिट शराब दुकानें है, इन दुकानों से न्यूनतम प्रतिभूति ड्यूटी के रूप में 240 करोड़ प्राप्त हुए है, इसमें वार्षिक लाईसेंस 12 करोड़ 67 लाख और 253 करोड़ वार्षिक मूल्य बताया जा रहा है। इस लिहाज से 9.26 फीसदी आय में बढ़ोत्तरी बताई जा रही है। यह बढ़ोत्तरी 22 दिसम्बर 2025 तक के दौरान की है।
- 17 फीसदी कम गटकी गई देशी मदिरा...
देशी मदिरा के मामले में आबकारी विभाग के अनुसार माह नवम्बर 2024 तक 866275 बल्क लीटर खपत हुई थी। वहीं माह नवम्बर 2025 तक यह खपत महज 712265 लीटर ही दर्ज की गई है। यह कुल मिलाकर 17 फीसदी की कमी है। यह अपने आप में बढ़ी बात है। आगामी टेंडर तक इसे रिकवर करने का टारगेट है।
विदेशी मदिरा स्प्रीट में 5 फीसदी कमी आई
वहीं विदेशी मदिरा को लेकर भी आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार माह नवम्बर 2024 अंत तक 1334389 बल्क लीटर शराब की बैतूल में खपत हुई थी। वहीं माह नवम्बर 2025 अंत तक यह खपत 126445 बल्क लीटर पर आ गई। इस तरह से विदेशी मदिरा स्प्रीट में भी लगभग 5 फीसदी की कमी देखी गई।
- बीयर में सबसे ज्यादा 23 फीसदी की कमी...
देशी-विदेशी शराब के अलावा बीयर का भी जबरदस्त चलन माना जाता है। विशेषकर युवाओं में। लेकिन यहां भी लगभग 23 फीसदी की कमी देखी जा रही है। नवम्बर 2024 में 2301092 बल्क लीटर बीयर का उपभोग बैतूल में हुआ है। वहीं नवम्बर 2025 के अंत तक यह घटकर 1763837 पर आकर सिमट गया है।
- वाईन में 48 फीसदी बढ़ गई खपत...
आश्चर्यजनक तरीके से वाईन की खपत के मामले में जबरदस्त उछाल देखा गया है। जहां नवम्बर 2024 में 2304 बल्क लीटर वाईन की खपत थी। वहीं नवम्बर 2025 अंत तक यह खपत 3420 बल्क लीटर पर पहुंच गई है। यह करीब 48 फीसदी अधिक है। सामान्य तौर पर महिलाओं में वाईन का ट्रेंड देखा जाता है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 20 फ़रवरी 2026


न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार