बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। सीम्स हॉस्पिटल में डॉ. श्याम सोनी से उपचार कराने वाले कई मरीजों ने ऑफ द रिकार्ड बताया कि मरीजों से ज्यादा से ज्यादा बिल वसूलने के लिए सीम्स हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों को बीमारी गंभीर बताकर डराया जाता है और मरीज को भर्ती करवाने का प्रयास किया जाता है? चर्चा में यह भी बताया कि ऐसे भी मामले है जिसमें सीम्स हॉस्पिटल में मरीज को हार्ट अटैक बताया था और परिजन जब उसे हायर सेंटर नागपुर या भोपाल ले गए तो वहां इस तरह की रिपोर्ट को ही गलत बता दिया गया और साफ कहा गया कि मरीज को कभी किसी भी तरह का कोई अटैक नहीं आया? यह आरोप बताते है कि इस तरह के मामलों में जो रिपोर्ट्स रहती है उसमें भी कहीं न कहीं छेड़छाड़ हो सकती है जो कि गहन जांच का विषय है? जानकार कहते है कि Troponin Test (ट्रोपोनिन टेस्ट) , CKMB और NT-Pro-BNP Test (एनटी-पीआरओ-बीएनपी टेस्ट), Trop - I Test (ट्राप आई टेस्ट) की रिपोर्ट में यह संभव है, इसलिए डॉ. श्याम सोनी और उनके हॉस्पिटल को लेकर तमाम तरह की बातें चर्चाओं से बाहर आती है? उक्ताशय में सीएमएचओ से जब चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मेरे नॉलेज में आई बातें भी जांच के बिंदुओं में शामिल की जाएगी।

- हार्ट से संबंधित टेस्ट रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल...


बताया गया कि डॉ. श्याम सोनी के सिम्स अस्पताल की लैब में कोई भी एमडी पैथालॉजिस्ट नहीं है? वे दूसरे लैब की रिपोर्ट को बकवास बताकर खारिज कर देते है और अपनी ही लैब में टेस्ट कराते है? हृदय से संबंधित Troponin Test (ट्रोपोनिन टेस्ट) , CKMB और NT-Pro-BNP Test (एनटी-पीआरओ-बीएनपी टेस्ट) बिना एमडी पैथालॉजिस्ट के कराना अपने आप में बड़ा सवाल है जो संदेह पैदा करता है?

- आम लोगों की मंशा की सीम्स हॉस्पिटल की होना चाहिए उच्च स्तरीय जांच...


1 - सीम्स हॉस्पिटल से जो भी आयुष्मान के प्रकरण हुए है उनकी गहन जांच होना चाहिए ?
2 - सीम्स हॉस्पिटल में मरीजों से किस उपचार के लिए और किस जांच के लिए किस तरह की फीस वसूल की जाती है क्या उसका वहां पर बकायदा बोर्ड लगा है ?
3 - सीम्स हॉस्पिटल में कितने बेड का हॉस्पिटल स्वीकृत है और कितने बेड का होना चाहिए तथा उसके हिसाब से कितना स्टाफ चाहिए और यहाँ कितना पदस्थ है ?
4 - सीम्स हॉस्पिटल में संचालित पैथालाजी लैब में विधिवत मशीनरी है या नहीं और वहां कौन सा एमडी डॉक्टर पदस्थ है और कितने समय अस्पताल में मौजूद रहता है ?
5 - आपात स्थिति में अस्पताल में अग्रि सुरक्षा और पार्किंग को लेकर क्या इंतजाम है?

@ एक्सपर्ट व्यू...
बैतूल में सिर्फ तीन ऐसे पैथॉलॉजिस्ट है जो किसी भी लैब में सेवाएं देने के लिए अधिकृत है, इनके अलावा किसी को अधिकार नहीं है। इसमें एक मैं स्वयं डॉ. अशोक बारंगा, दूसरे डॉ. डब्ल्यूए नागले और डॉ. स्मिता राठी है। इसके अलावा किसी को पैथालॉजिस्ट के आधार पर लैब चलाने का अधिकार नहीं है। अब डॉ. श्याम सोनी साहब के यहां क्या है यह तो वहीं बता सकते हैं । 
- डॉ. अशोक बारंगा, रिटायर्ड पैथालॉजिस्ट, जिला अस्पताल, बैतूल।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 21 फ़रवरी 2026