(बैतूल) हनोतिया के खसरा नंबर 20 और हमलापुर के खसरा 332/2 में भी एफआईआर की हो चुकी है पूरी तैयारी , - एसडीएम अवैध कालोनियों को लेकर ठोस और व्यापक कार्रवाई करने की बना रहे व्यवस्था
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। पूर्व में जिन अवैध कालोनियों में कार्यवाहक डिप्टी कलेक्टर और तात्कालीन बैतूल एसडीएम राजीव कहार और तात्कालीन डायवर्सन आरआई राहुल इवने नोटिस-नोटिस और कागज-कागज खेल रहे थे उन कालोनियों में अब एफआईआर की तैयारी शुरू हो गई है? इसमें राष्ट्रीय दिव्य दुनिया द्वारा जिन अवैध कालोनियों को लेकर नवम्बर से लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थी उनमें एफआईआर के लिए एसडीएम ने पत्र जारी करने के निर्देश दे दिए है। बताया गया कि बैतूल तहसील के हनोतिया पटवारी हल्का नंबर 69 के खसरा नंबर 20 में रकबा 0.809 हेक्टेयर भूमि पर बनाई जा रही अवैध कालोनी और पूर्व में हमलापुर में खसरा नंबर 332/2 में निर्मित की गई कबीरधाम कालोनी में यह एफआईआर होने वाली है? एसडीएम कार्यालय में चल रही प्रक्रिया के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उक्त दोनों कालोनियों में नियमों के अनुसार किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई है? पटवारी द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में भी यह स्पष्ट हो चुका है कि यह अवैध कालोनियां है। अब एसडीएम इसमें एफआईआर के लिए तहसीलदार को आदेश जारी करने वाले है। गौरतलब रहे कि इन कालोनियों को लेकर राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने सबसे पहले *जिस बालाजी विहार का विज्ञापन छपा उसे दो पटवारी और आरआई नहीं ढूंढ पा रहे है* शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद 14 नवम्बर को *आखिरकार पटवारी ने हनोतिया के खसरा नंबर 20 में ढूंढ ही ली अवैध कालोनी और दे दिया प्रतिवेदन* शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया इसके बाद *खसरा नंबर 20 की कालोनी में नोटिस के आगे कार्रवाई में नहीं आ रही है रफ्तार* शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 28 फ़रवरी 2026


डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत