(बैतूल) सीम्स हॉस्पिटल के आईसीयू को लेकर भी उपचार करा चुके मरीज ही उठा रहे हैं अब गंभीर सवाल ! - राजनैतिक संरक्षण और प्रशासनिक उदासीनता की वजह से नहीं हो रही नियम अनुसार कार्रवाई?
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। पिछले कुछ दिनों में सीम्स हॉस्पिटल और डॉ. श्याम सोनी का उपचार चर्चा का विषय है? हर चौक चौराहे पर इसको लेकर मंथन हो रहा है? इस मंथन में एक बाद तो बिल्कुल स्पष्ट रूप से सामने आ रही है कि राष्ट्रीय दिव्य दुनिया सीम्स हॉस्पिटल और उसके उपचार के तौर तरीकों को लेकर जो खुलासे कर रहा है उससे वे लोग खुश है जो सीम्स हॉस्पिटल और डॉ. श्याम सोनी की चिकित्सा सेवाएं को ले चुके है? यह लोग अपने अनुभव भी राष्ट्रीय दिव्य दुनिया के साथ सांझा कर रहे है, इनमें से कई लोग अपनी आपबीती और अनुभव जिस तरह से बताते है उसे देखते हुए सीम्स हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली को लेकर प्रशासन ने अब तक जांच और कार्रवाई कर लेना चाहिए था, लेकिन राजनैतिक संरक्षण की वजह से कुछ भी कार्रवाई देखने में नहीं आती है? एक मरीज ने सीम्स हॉस्पिटल में जो आईसीयू है और वहां की सेवाएं है उसको लेकर अपना अनुभव वह बताता है कि आईसीयू के नाम पर सीम्स हॉस्पिटल में चल क्या रहा है ? अपना नाम ना उजागर करने की शर्त पर उक्त मरीज ने खुले शब्दों में कहा कि आईसीयू के नाम पर जो कुछ हो रहा है उसे जानने और समझने के लिए किसी राकेट साईंस की जरूरत नहीं है? यदि प्रशासनिक अधिकारी विशेषकर स्वास्थ्य विभाग सामान्य जानकारी भी सीम्स हॉस्पिटल जाकर ले तो उसे समझ आ जाएगा कि यहां जो आईसीयू का संचालन किया जा रहा है वह शासकीय नियमों के अनुरूप नहीं है?
- आईसीयू व्यवस्था को लेकर उठ रहे है यह गंभीर सवाल...
1 - एक आईसीयू के संचालन के लिए जो अनिवार्य उपकरण और मशीनें होना चाहिए क्या वह सीम्स हॉस्पिटल में उपलब्ध है?
2 - आईसीयू के लिए कितने और किस योग्यता के चिकित्सक अनिवार्य है क्या वे आईसीयू की अनिवार्य संख्या में सीम्स हॉस्पिटल में उपलब्ध है?
3 - आईसीयू के संचालन के लिए अनिवार्य तकनीकी अमला और नर्स स्टॉफ क्या उपलब्ध है? क्या उन्हें आईसीयू संचालन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त है?
4 - एक आईसीयू के लिए अनिवार्य एरिया कितना होना चाहिए और क्या सीम्स हॉस्पिटल में जो आईसीयू बना है वह उसकी एरिया संबंधित आर्हता को पूरा करता है?
5 - आईसीयू संचालन के लिए अनिवार्य अनुमति और स्वास्थ्य विभाग की क्या विधिवत नियम अनुसार जांच हुई है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 06 मार्च 2026


डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत