(बैतूल) पीएम स्वनिधि स्कीम में नगरीय निकायों के भेजे प्रकरणों में लोन देने में बैंकों की रूचि ही नहीं..! , - दिसम्बर 2025 की उपलब्ध प्रगति रिपोर्ट के आंकड़ों से हो रहा खुलासा..?
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जो शहरी क्षेत्र में रोजगार के लिए केन्द्र सरकार की फ्लैग स्कीम मानी जाती है, इस योजना में यदि प्रगति की स्थिति देखी जाए तो इसमें जितने प्रकरण बैंकों को भेजे जा रहे है उतने प्रकरणों में बैंकों द्वारा लोन नहीं दिया जा रहा है। इस स्कीम में 10 हजार से लेकर 50 हजार रूपए तक लोन रोजगार के लिए दिया जाता है, देखने में यह आ रहा है कि नगरपालिकाएं स्कीम के तहत मिले हुए टारगेट से कहीं ज्यादा प्रकरण बैंकों को भेजती है, लेकिन बैंक लोन देने के मामले में अपना हाथ तंग दिखा देते है। यही कारण है कि दिसम्बर 2025 की स्थिति में 50 हजार कैटेगिरी में मात्र 9 फीसदी को ही लोन मिल पाया था।
- 50 हजार कैटेगिरी में दिए लक्ष्य से कम आवेदन बैंक को भेजे गए...
8 दिसम्बर 2025 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2025-26 के लिए अलग-अलग नगरपालिकाओं को कुल मिलाकर 4250 प्रकरण का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य के विरूद्ध 955 प्रकरण बैंक को भेजे गए? इसमें से बैंक द्वारा 487 प्रकरण स्वीकृत किए गए। वहीं इसमें से मात्र 368 प्रकरण में ही लोन प्रदान किया गया। यह मात्र 9 फीसदी है। इसमें बैतूल नगरपालिका में 8 फीसदी को ही लोन मिला है।
- 15 हजार कैटेगिरी में 29 फीसदी को ही लक्ष्य के विरूद्ध लोन...
8 दिसम्बर 2025 के अनुसार उपलब्ध आंकड़े बता रहे है कि 15 वाली कैटेगिरी में सभी नगरीय निकायों को 2600 प्रकरणों का लक्ष्य दिया गया था जिसमें उन्होंने 2109 प्रकरण बैंकों को प्रस्तुत किए है। इनमें से बैंकों ने 980 प्रकरण स्वीकृत किए और 744 प्रकरण में लोन दिया है। इनमें बैतूल नगरपालिका में करीब 15 फीसदी को इस स्कीम के तहत स्वरोजगार के लिए लोन मिला है।
- 25 हजार कैटेगिरी में 37 फीसदी प्रकरण में ही बैंकों ने दिया लोन...
जो पीएम स्वनिधि स्कीम है उसकी 25 हजार वाली कैटेगिरी में 8 दिसम्बर 2025 का जो डेटा है उसके अनुसार नगरीय निकायों ने 3650 के टारगेट के विरूद्ध 3483 प्रकरण बैंकों को भेजे है। इसमें से बैंकों द्वारा 1746 प्रकरणों को ही स्वीकृत किया गया। इन स्वीकृत प्रकरणों में से मात्र 1366 को लोन प्रदान किया गया। यह लगभग 37 फीसदी है। इनमें बैतूल नगरपालिका में सर्वाधिक 157 फीसदी को लोन दिया गया है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 08 मार्च 2026


कल निकलेगी रंगपंचमी गेर, इन इलाकों में वाहनों की एंट्री बंद
(बैतूल) पीएम स्वनिधि स्कीम में नगरीय निकायों के भेजे प्रकरणों में लोन देने में बैंकों की रूचि ही नहीं..! , - दिसम्बर 2025 की उपलब्ध प्रगति रिपोर्ट के आंकड़ों से हो रहा खुलासा..?
CRPF में भ्रष्टाचार के आरोप: क्या डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों को मिल रहा संरक्षण?
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित