(बैतूल) डॉ. श्याम सोनी के खिलाफ गंभीर शिकायतें लंबे समय से लंबित पर जांच ना कार्रवाई ! - सांसद और विधायक जैसे जनप्रतिनिधि इस तरह के मामलों में साधे रहते है चुप्पी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। वर्तमान समय में बैतूल के चिकित्सा जगत में सबसे ज्यादा सूर्खियों में चल रहे सीम्स हॉस्पिटल और उसके संचालक डॉ. श्याम सोनी को लेकर यह सामने आ रहा है कि इनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें पूर्व में कलेक्टर और सीएमएचओ को की गई, लेकिन इन शिकायतों पर ना किसी स्तर की कोई जांच हो रही है और ना ही कोई एक्शन में देखने में आ रहा है? डॉ. श्याम सोनी पर कार्रवाई ना होने पर शिकायकर्ताओं का कहना है कि डॉ. श्याम सोनी का सियासत और प्रशासन सहित मीडिया में भी अच्छा खासा रसूख और दखल है इसलिए उनके खिलाफ ना तो कार्रवाई होती है और ना ही आवाज सुनाई देती है? शिकायकर्ताओं ने बताया कि फरवरी माह में डॉ. श्याम सोनी और उनके पिता के तौर तरीकों को लेकर तथा उनके हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें हुई, लेकिन इन शिकायतों पर किसी स्तर पर ना तो जांच सामने आ रही है और ना ही प्रशासन किसी तरह का कोई ठोस एक्शन ले रहा है? गौरतलब रहे कि डॉ. श्याम सोनी के सीम्स हॉस्पिटल पर आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों से भी नगद में तगड़ी राशि वसूलने सहित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी धारकों से भी नगद में राशि लिए जाने जैसे आरोप लगते रहे है? नियमों के जानकार का कहना है कि इन आरोपों की यदि निष्पक्ष जांच होती है तो और यदि आरोप सच पाए जाते है तो डॉ. श्याम सोनी के खिलाफ सीएमएचओ बैतूल सहित उक्त स्वास्थ्य बीमा कंपनी द्वारा सीधे एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है?
- एक माह बाद भी सीएमएचओ के गठित जांच दल ने नहीं दी रिपोर्ट...
सीम्स हॉस्पिटल और डॉ. श्याम सोनी के खिलाफ अंधारिया निवासी प्रमोद देशमुख ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी और सीएम हेल्पलाईन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी? इस शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने डीएचओ राजेश परिहार, क्लास-1 डॉ रोहित पराते और डॉ रितेश चौकीकर का जांच दल गठित किया था? इस जांच दल ने 10 फरवरी को सीम्स हॉस्पिटल जाकर कुछ जांच पड़ताल भी की थी, लेकिन इसके बाद जांच में क्या सामने आया और क्या नहीं इसको लेकर किसी तरह कोई रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय को नहीं दी गई है? इससे पता चलता है कि डॉ. श्याम सोनी को बचाने के लिए किस स्तर पर क्या-क्या हो रहा है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 10 मार्च 2026


टी20 वर्ल्ड कप में दो बार फाइनल हारने वाले देश, खिताब के करीब पहुंचकर भी रह गए खाली हाथ
रायसेन किले में ‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे, रील बनाने वाले चार आरोपी कोर्ट पहुंचे
क्रिकेट का जादूगर: क्यों जसप्रीत बुमराह को कहा जा रहा गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर?
MSP पर गेहूं बिक्री में अड़चन: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से परेशान किसान, कमलनाथ ने मोहन यादव को लिखा पत्र
‘धुरंधर 2’ के पोस्टर में दिखा खतरनाक अंदाज, रणवीर सिंह को देखकर फैंस बोले- माइंड ब्लोइंग