(बैतूल) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पुत्री शोक, - पंचतत्व में विलीन हुई सुरभि खण्डेलवाल
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रितु खण्डेलवाल की पुत्री सुरभि खण्डेलवाल(34) का बुधवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। सुरभि के निधन का समाचार मिलते ही शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का श्री खण्डेलवाल के निवास पर तांता लगना प्रारंभ हो गया था। अंतिम यात्रा उनके सिविल लाइन्स स्थित निज निवास चंद्रमौली से निकाली गई। अंतिम संस्कार कोठीबाजार स्थित मोक्षधाम में किया गया। मुखाग्रि सुरभि के भाई वरद खण्डेलवाल ने दी।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर खंडेलवाल की बेटी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं। लंबे समय से बीमार थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, दोपहर करीब 12:00 बजे जान चली गई। बेटी के निधन की खबर मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल पहुंचे, उनके बैतूल पहुंचने पर अंतिम यात्रा मोक्षधाम के लिए निकली और कोठी बाजार मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक जताया है। सुरभि खंडेलवाल का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आचार्य विवेक जैन ने बताया कि वे सुरभि खंडेलवाल को काफी समय से एक्यूपंक्चर और नेचुरोपैथी दे रहे थे। सुरभि के शरीर में लगातार अकडऩ रहती थी, जिसका इलाज नेचुरोपैथी और एक्यूप्रेशर से किया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। वे चलने-फिरने लगी थीं। उन्होंने बताया कि सुरभि का काफी समय से इलाज चल रहा था। वे बोल नहीं पाती थीं, लेकिन हाव-भाव से काफी समझदार और होश में थीं। आज फिर से उनकी एक्यूप्रेशर थेरेपी हुई। इलाज के बाद वे हंसीं और वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत की। थोड़ी देर बाद खाना खाया, फिर अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे उनका निधन हो गया। सुरभि खण्डेलवाल के निधन पर जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 11 मार्च 2026


26 टन गोमांस तस्करी मामले में आरोपी Aslam Qureshi को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
कर्नाटक BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, उपचुनाव के लिए नामों पर चर्चा
Vishnu Deo Sai के मंच से पार्षद ने उठाई गौ हत्या रोकने की मांग, सीएम बोले- सुझाव मानेंगे