(बैतूल) बीजासनी मंदिर में चैत्र नवरात्र शुभारम्भ अवसर पर 19 मार्च को दोपहर 12 बजे घट स्थापना के साथ प्रज्ज्वलित होगी अखंड ज्योत, - प्रतिदिन शाम 7.30 पर होगी महाआरती एवं वितरित होगा महाप्रसाद
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र महोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि 19 मार्च गुरुवार दोपहर 12 बजे विधिविधान के साथ माता के घट स्थापित किए जायेंगे तथा मंत्रोच्चार के साथ अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी, 26 मार्च गुरुवार दोपहर 12 बजे से दुर्गा सप्तशती का हवन प्रारंभ होगा।
27 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12 बजे आरती एवं कन्यापूजन उपरांत विशाल भंडारा प्रारंभ होगा तथा 28 मार्च शनिवार को ताप्ती जी में घट विसर्जित किए जाएंगे।
प्रतिदिन शाम 7.30 पर महाआरती होगी एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति की ओर से उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से उक्त कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने का अनुरोध किया है। समिति ने बताया कि जो श्रद्धालु अपने या अपने परिवार के नाम की अखंड ज्योत जलवाना चाहते हों वे मंदिर में पुजारी जी से अथवा मंदिर समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 13 मार्च 2026


बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
(बैतूल) 132 यूनिट से अधिक रक्तदान के साथ जन्मदिवस बना सेवा का पर्व , - दिव्यांग व्यक्ति ने भी किया रक्तदान, पेश की प्रेरणा की मिसाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’