(बैतूल) हमलापुर की कबीरधाम कालोनी पर एफआईआर के लिए तहसीलदार ने गंज थाने में दिया प्रतिवेदन , - राष्ट्रीय दिव्य दुनिया में लगातार अवैध कालोनी का मामला उठाने के बाद हो रही कार्रवाई
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। हमलापुर क्षेत्र में खसरा नंबर 338/2 में बनाई गई कबीरधाम नामक अवैध कालोनी पर एफआईआर के लिए अंतत: एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार बैतूल ने गंज थाने में अपना प्रतिवेदन दे दिया है। करीब चार वर्ष पुरानी इस कालोनी में अब जाकर लीगल एक्शन हो रहा है। बताया गया कि एसडीएम अभिजीत सिंह ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की अपनी प्रक्रिया के तहत बैतूल तहसीलदार पूनम साहू को करीब 15 दिन पहले हमलापुर स्थित कबीरधाम कालोनी और उसके कालोनाईजर गौरव मालवीय वगैरह पर एफआईआर कराने के लिए लिखित में आदेश दिया था । इस आदेश के बाद तहसीलदार ने गंज थाने में अपना प्रतिवेदन दे दिया है। हालाकि अभी एफआईआर नहीं हुई है और एफआईआर ना होने का कारण यह बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने अपने प्रतिवेदन के साथ जांच के दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध नहीं कराए है।
- भरकावाड़ी के खसरा नंबर 20 की कालोनी में भी अंतिम नोटिस जारी...
बताया गया कि एसडीएम के निर्देश पर भरकावाड़ी में खसरा नंबर 20 में काटी जा रही बालाजी विहार नामक अवैध कालोनी में भी लीगल एक्शन अंतिम दौर में पहुंच गया है। कालोनाईजर मालवीय और अग्रिहोत्री को एसडीएम कार्यालय से अपने लीगल दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस का जवाब प्राप्त ना होने पर इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिन भी कालोनियों में टीएनसीपी और कालोनी विकास की अनुज्ञा सहित रेरा का रजिस्ट्रेशन नहीं है उन कालोनियों के खिलाफ इसी तरह की लीगल कार्रवाई वर्तमान में की जा रही है।
- थाने में आवेदन दिया है...
एसडीएम साहब के आदेश के अनुसार एफआईआर के लिए पुलिस को आवेदन दिया गया है।
- पूनम साहू, तहसीलदार, बैतूल।
- जांच के दस्तावेज चाहिए...
अभी सिर्फ आवेदन दिया है उसके साथ जांच के दस्तावेज नहीं है। जैसे ही दस्तावेज प्राप्त होंगे कार्रवाई करेंगे।
- नीरज पाल, टीआई गंज, बैतूल।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 14 मार्च 2026


बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
(बैतूल) 132 यूनिट से अधिक रक्तदान के साथ जन्मदिवस बना सेवा का पर्व , - दिव्यांग व्यक्ति ने भी किया रक्तदान, पेश की प्रेरणा की मिसाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’