(बैतूल) कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने एडीएम के 12 फैसलों को लेकर कमिश्नर को की अपील , - इन अपील मामलों से एडीएम श्रीवास्तव के अन्य मामलों पर भी लगने लगा है प्रश्रचिन्ह
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बतौर बैतूल अपर कलेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव द्वारा अवैध खनन और परिवहन के मामलों में अपने तबादले के पूर्व के आखरी दौर में जिन मामलों में निर्णय दिया था उन मामलों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने यह देखा कि इन फैसलों से शासन को ना केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि यह फैसले अवैध खनन के मामलों में रोकथाम के मामले में निर्णायक नजर नहीं आ रहे है। इन फैसलों में कई तरह की कानूनी और तकनीकी खामियां सामने आने पर उन्होंने जिला खनिज अधिकारी को इन मामलों में दिए गए फैसलों की समीक्षा कर और जो खामियां सामने आ रही है उसके आधार पर कमिश्रर को अपील करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देश के आधार पर बैतूल जिले के 12 अवैध खनन के प्रकरणों में एडीएम के आदेश को लेकर अपील की गई।
- क्या एडीएम श्रीवास्तव के इन मामलों की भी होगी समीक्षा...
1 - एडीएम राजीव रंजन श्रीवास्तव द्वारा अपने कार्यकाल में जिन कालोनियों में विकास की अनुज्ञा दी क्या उसकी समीक्षा होगी?
2 - अवैध कालोनियों के मामले में सुनवाई करते हुए राजीव रंजन श्रीवास्तव ने जो फैसले दिए क्या उनकी भी समीक्षा होगी?
3 - जिन कालोनी या मल्टी स्टोरी में फ्लैट या प्लॉट बंधन मुक्त किए गए क्या उनकी समीक्षा की जाएगी?
- सात मामलों में तो कमिश्रर ने फिर सुनवाई के दिए आदेश...
जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार कमिश्रर नर्मदापुरम में इन 12 प्रकरणों में से सात प्रकरणों में अपील की सुनवाई करने के बाद इन मामलों में पुन: सुनवाई कर निर्णय देने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए। बाकी बचे शेष प्रकरणों में अभी अपील में कमिश्रर नर्मदापुरम में पेडिंग है और अभी उसमें निर्णय आना बाकी है।
01- संजय विश्वास सहित अन्य।
02- गोपाल पिता मुन्ना वगैरह।
03- चन्द्रकिशोर पुंडे।
04- शरद जैन।
05- आरएसके।
06- मेसर्स जी एशिया।
07- नारायाण यादव।
08- भगवानदास यादव वगैरह।
09- मोहम्मद सादिक वगैरह।
10- चन्द्रकांत उर्फ छोटू वगैरह।
11- जय जुगनिया ड्रिलिंग।
12- अज्जू पिता शेख बाबू वगैरह।
स्त्रोत : - कमिश्रर कार्यालय नर्मदापुरम।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 मार्च 2026


मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान