(बैतूल) पुलिस लाईन के सडक़ पर बहते गटर के पानी सेे टैगोर वार्ड में संक्रमण का खतरा , - पुलिसकर्मियों से पानी और सफाई का लिया जाता है तगड़ा टैक्स फिर स्थिति बेहाल
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। पुलिस लाईन में कर्मचारियों से सफाई और पानी का हर माह करीब 400 रूपए वेतन से ही काट लिया जाता है, इसके बावजूद पुलिस लाईन में जो नए क्वाटरर्स बने है, वहां पर ना तो पर्याप्त पानी मिल रहा है और ना ही साफ सफाई की व्यवस्था है। स्थिति यह है कि पुलिस लाईन क्वाटर्स के गटर का पानी ओवर फ्लो होकर पिछले कई महीनों से सडक़ पर बह रहा है और पुलिस लाईन के सामने जो सिविलियनस के मकान बने है वहां जाकर जमा हो रहा है। जिस सडक़ पर यह पानी बह रहा है यह टैगोर वार्ड में आवाजाही की एक प्रमुख सडक़ है और इसकी वजह से टैगोर वार्ड में संक्रमण फैलने का खतरा है। पुलिस लाईन की तमाम जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक की होती है, लेकिन वे इस तरह ध्यान ही नहीं दे रहे है? इस विषयगत पुलिस अधीक्षक से चर्चा के लिए फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया।
- माचना तीन के दोनों तरफ गटर बह रहा...
पुलिस लाईन में जो माचना 3 मल्टीस्टोरी बनी है इसके दोनों तरफ दो अलग-अलग मल्टी स्टोरी की गटर का पानी बहकर सडक़ पर आ रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से टैंक खाली नहीं होने के कारण यह स्थिति बन रही है।
- आरआई का फोकस बजट खर्च पर...
लाईन की तमाम जिम्मेदारी आरआई के ऊपर है, लेकिन आरआई का फोकस ऐसे कामों पर रहता है जिसमें बजट खर्च हो। बजट खर्च करने के लिए वे कंडम आवास की जबरन रिपेयरिंग करा रहे है और कंडम वाहनों में रंग रोगण करवा रहे?
- पार्षद ने बताई अपनी असमर्थता...
टैगौर वार्ड के पार्षद पिंटू परिहार का कहना है कि वे समस्या को समझ रहे है, लेकिन यह पुलिस लाईन का एरिया होने से कुछ करवा नहीं पा रहे है? इस संबंध में वे आरआई को बता चुके है? उनका कहना है कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 23 मार्च 2026


राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
(बैतूल) पुलिस लाईन के सडक़ पर बहते गटर के पानी सेे टैगोर वार्ड में संक्रमण का खतरा , - पुलिसकर्मियों से पानी और सफाई का लिया जाता है तगड़ा टैक्स फिर स्थिति बेहाल