(बैतूल) हर वार्ड के पार्षद को उसके पसंद के दो कामों को पीआईसी ने दी मंजूरी , - 30 मार्च को आयोजित हो सकता है नगरपालिका का बजट सत्र
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। नगरपालिका परिषद की लंबे समय से चली आ रही पीआईसी की बैठक गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे बाल मंदिर सभाकक्ष में आयोजित हुई जहां 57 कामों को मंजूरी दी गई। पीआईसी का एजेंडा बनाने से पहले प्रत्येक पार्षद से उसके वार्ड के दो-दो कामों की लिखित डिमांड ली गई थी और उसके आधार पर एजेंडा बनाया गया था। बताया गया कि इस डिमांड पत्र के आधार पर बनाए गए एजेंडे में लगभग सभी पार्षद के काम शामिल कर लिए गए है। अब पीआईसी के बाद संभवत 30 मार्च को परिषद का बजट सम्मेलन होगा। जिसमें नगरपालिका परिषद लगभग ढाई सौ करोड़ का बजट प्रस्तुत करेगी। हालांकि यह बजट पिछले वर्ष की बजट की तुलना में कम होगा। नए प्रभारी सीएमओ नवनीत पांडे ने गुरूवार सुबह की कार्यभार संभाला और अपरान्ह में वे पीआईसी की बैठक में शामिल हुए।
- निर्माण के अलावा इन प्रस्तावों पर भी चर्चा और मंजूरी...
1 - प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राप्त आवेदनों पर विचार एवं निर्णय।
2 - वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के संबंध में विचार एवं निर्णय।
3 - जल प्रदाय शाखा के लिए पोकलेन किराए पर लिए जाने पर विचार।
4 - कुशल और अद्र्धकुशल श्रमिकों को वेतन दिए जाने पर विचार।
5 - जितेन्द्र धुर्वे के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति।
6 - पुष्पराव महस्की पर वैद्यानिक कार्रवाई पर निर्णय।
- इन निर्माण कार्यो को भी मिली मंजूरी...
1 - टैगोर वार्ड में गुप्ता मॉल से एचपी गैस एजेंसी तक रोड डिवाईडर। एमएस रैलिंग सहित 28 लाख 45 हजार का निर्माण कार्य।
2 - विवेकानंद वार्ड में आनंद प्रजापति के घर से गुजरे के घर से माचना नदी तक आरसीसीसी नाली निर्माण प्राक्कलन 15 लाख 42 हजार पर निर्णय।
3 - जवाहर वार्ड में मुख्य मार्ग से पापुलर सोसायटी एवं चंदूमल की दुकान के मुख्य मार्ग तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण किए जाने पर निर्णय।
4 - भगत सिंह वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य को मंजूरी।
5 - शास्त्री वार्ड में हनुमान मंदिर सीएमओ बंगले से दुर्गा मंदिर के आगे दोनों गलियों में तलैया मोहल्ले एवं अन्य गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य स्वीकृति।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 27 मार्च 2026


(बैतूल) हर वार्ड के पार्षद को उसके पसंद के दो कामों को पीआईसी ने दी मंजूरी , - 30 मार्च को आयोजित हो सकता है नगरपालिका का बजट सत्र
एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 7 घंटे बाद दिल्ली लौटी
आंध्र प्रदेश बस हादसा: रेवंत रेड्डी ने जताया शोक, PMO का मुआवजा एलान
होर्मुज तनाव के बीच सरकार का भरोसा: पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं