बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। टिकारी लिंक रोड पर स्थित डॉ. श्याम सोनी के सीम्स हॉस्पिटल के संचालन को लेकर तमाम तरह के सवाल सामने आ रहे है? आम लोगों द्वारा ही चर्चाओं के दौरान यह सवाल खड़े किए जा रहे है? इन सवालों से हॉस्पिटल संचालन में नियमों के परिपालन पर प्रश्रचिन्ह लग रहा है? ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जांच कराएं, जिससे कि इस हॉस्पिटल के संचालन में जो नियमों की अवहेलना या उल्लंघन को लेकर जनचर्चाएं हो रही है उस पर सही स्थिति सामने आ सके। वैसे जानकारों का कहना है कि सीम्स हॉस्पिटल प्रबंधन को ही उन पर उठ रहे सवालों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से विधिवत जांच करा लेना चाहिए? जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। जो सवाल उठ रहे है यह सवाल डॉ. श्याम सोनी को भी भेजे गए है, लेकिन उनका कोई भी जवाब व्हाट्सअप के माध्यम से नहीं आया है? 

- संचालन को लेकर यह उठ रहे है नियमगत सवाल...
1 - डॉ. श्याम सोनी के सीम्स हॉस्पिटल ने 50 बेड हॉस्पिटल के आधार पर स्वास्थ्य विभाग से अनुमति प्राप्त की है, क्या इस हॉस्पिटल में 50 बेड उपलब्ध है?
2 - सीम्स हॉस्पिटल में डॉ. निंजाब उईके, डॉ. अंजली पाटनकर, डॉ. ब्रजेश खंडाग्रे सहित दो दर्जन नर्सिंग स्टॉफ और स्टॉफ नर्स की सेवाएं देना दस्तावेज में दिखाया गया है क्या वे हॉस्पिटल में सचमुच सेवाएं दे रहे है?
3 - सीम्स हॉस्पिटल में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्पादन किस तरह किया जाता है, क्या इसके लिए कोई विकल्प या व्यवस्था बनाई गई है यदि हां तो क्या व्यवस्था है?

- सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर उठ रही इन मुद्दों पर जांच की मांग...
1 - आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों से क्या सीम्स हॉस्पिटल में नगद भुगतान भी लिया जाता है?
2 - सीम्स हॉस्पिटल की जो बिल्डिंग है इसका निर्माण क्या नगरपालिका की अनुमति के अनुसार हुआ है? क्या इसमें सभी नियमों का पालन हुआ है?
3 - सीम्स हॉस्पिटल में संचालित लैब और इसमें सेवाएं देने वाले अनिवार्य एमडी पैथालॉजिस्ट की व्यवस्थाएं नियम अनुसार है?
4 - सीम्स की लैब से जो रिपोर्ट दी जाती है क्या वह अन्य अस्पतालों में भी मान्य होती है?
5 - सीम्स हॉस्पिटल में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में नि:शुल्क इलाज किया जाता है या पैसा जमा कराया जाता है? 
6 - डॉ. श्याम सोनी और सीम्स हॉस्पिटल के खिलाफ पूर्व में क्या शिकायतें हुई और क्या सभी में जांच और कार्रवाई हो चुकी है?

- बड़ा सवाल... क्या बैतूल की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलना चाहिए ?
बैतूल के आम नागरिकों ने राष्ट्रीय दिव्य दुनिया के माध्यम से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से सवाल किया है कि यदि बैतूल का कोई नागरिक पर्याप्त पैसा खर्च कर रहा है तो उस पैसे के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना चाहिए या नहीं? यदि मिलना चाहिए तो सीम्स हॉस्पिटल के मामले में उठ रहे सवालों की विधिवत जांच क्यों नहीं हो रही?
नवल वर्मा हेडलाइन 28 मार्च 2026