(बैतूल) हनोतिया के खसरा नंबर 20 की अवैध कालोनी में एफआईआर के लिए थाने में आवेदन पहुंचा , - राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने ही इस अवैध कालोनी का मामला लगातार उठाया
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। अंतत: हनोतिया में खसरा नंबर 20 में अवैध कालोनी को लेकर एसडीएम के सख्त रवैये की वजह से एफआईआर का रास्ता खुला है, नायब तहसीलदार ने 6 मार्च को क्षेत्र के पटवारी रमेश अमझरे को उक्त अवैध कालोनी पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए आदेश दिए थे? इस आदेश के बाद पटवारी रमेश अमझरे ने भी बैतूलबाजार थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दे दिया है। पूरे मामले में अभी तक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पटवारी रमेश अमझरे ने बैतूलबाजार थाने में जो प्रतिवेदन दिया है उसमें बताया है कि हनोतिया के खसरा नंबर 20 , रकबा 0.809 भूमि पर आकाश मालवीय और विरेन्द्र अग्रिहोत्री बैतूल द्वारा अवैध कालोनी बनाई जा रही है? कालोनाईजर द्वारा बिना किसी वैद्यानिक अनुमति के यहां कालोनी काटकर छोटे-छोटे भूखंड विक्रय जाने और मौके पर कोई भी मूलभूत सुविधा ना होने की शिकायत कलेक्टर को की गई थी? इस संबंध में उक्त दोनों कालोनाईजरों को नोटिस जारी कर अनुमति संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे? जो उन्होंने उपलब्ध नहीं कराए, इसलिए उक्त दोनों अवैध कालोनाईजर के खिलाफ एसडीएम के आदेश अनुसार एफआईआर दर्ज की जाए।
नवम्बर से राष्ट्रीय दिव्य दुनिया अवैध कालोनी को लेकर लगातार मुहिम चला रहा...
नवम्बर माह में इस कथित बालाजी विहार कालोनी को लेकर राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने मुहिम शुरू की थी, इस मुहिम के बाद ही राजस्व अमले ने इस कालोनी की खोज खबर ली और इसके बाद कालोनाईजर को नोटिस जारी किए गए। साथ ही उप पंजीयक से उक्त खसरे में प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर भी जानकारी ली गई, इसके बाद ही इनके खिलाफ एफआईआर को लेकर यह कार्रवाई आगे बढ़ी है। अभी भी मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से दिए गए आवेदन पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 30 मार्च 2026


ग्राफ्टेड बैंगन की उन्नत खेती से अमृत बंजारे की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल पटेल
शरीर की साधना का अद्भुत खेल है बॉडी बिल्डिंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
(बैतूल) हनोतिया के खसरा नंबर 20 की अवैध कालोनी में एफआईआर के लिए थाने में आवेदन पहुंचा , - राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने ही इस अवैध कालोनी का मामला लगातार उठाया