(बैतूल) सरकारी खरीदी तारीख पर तारीख में उलझने से मंडी में कम दाम में किसान बेचने लगे गेहूं , - बारदाने की कमी के आधार पर बार-बार आगे बढ़ाई जा रही सरकारी खरीदी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। इस बार समर्थन मूल्य पर खरीदी की तारीख तीन बार बदल चुकी है, ऐसे में जरूरतमंद किसान जिसने अपना पंजीयन कराया है वह भी समर्थन मूल्य से कम में मंडी में अपनी उपज बेचने पर मजबूर है। खुली मंडी और समर्थन मूल्य के रेट में लगभग 500 रूपए का अंतर होने से किसानों की रूचि इस बार सरकारी सेंटर पर गेहूं बेचने पर दिखाई दे रही थी इसलिए पिछले तीन वर्ष की तुलना में इस वर्ष किसानों ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराए थे, इसके बावजूद सरकारी खरीदी शुरू ही नहीं हो पा रही है। लगातार तीन बार तारीख आगे बढ़ी है, इसे देखते हुए किसान भी अब मूड बदलने लगे है। वर्तमान में जहां समर्थन मूल्य 2585 रूपए और उस पर 40 रूपए का बोनस है इस तरह से लगभग 2625 रूपए सरकारी मूल्य है। इसके बाद बावजूद किसान 2100 -2200 रूपए में मंडी में अपना माल लेकर आने लगा है। बैतूल कृषि उपज मंडी के व्यापारी सुभाष राठौर ने बताया कि 1 अप्रैल के बाद से बैतूल मंडी में गेहूँ की आवक एकदम से बढ़ गई है। उनका कहना है कि हालाकि आवक बढऩे से ना तो तेजी आई है और ना तो रेट टूटे है, उनका भी मानना है कि सरकारी खरीदी में देर होने से किसान अब मंडी की तरफ रूख करने लगे है। वहीं किसानों ने बताया कि शादी का सीजन सिर पर है और किसानों को अपना कर्ज भी चुकाना है। ऐसे में उसके पास मंडी में बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कई किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में जहां पानी की व्यवस्था है वहां किसान तीसरी फसल लेने लगे है। ऐसे में उन्हें अपनी तीसरी फसल की बोवनी की व्यवस्था करने में पैसे की जरूरत है इसलिए भी किसान सरकारी खरीदी के शुरू होने का इंतजार करने की जगह मंडी में ही कम दाम में ही अपनी उपज बेच रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार के पास बारदाना नहीं है, इस आधार पर बोवनी को लंबित करना कहीं से भी जायज नहीं है।
- इधर गर्मी की मूंग सिर्फ 25 फीसदी ही खरीदने को लेकर मच रहा हल्ला...
किसानों ने बताया कि पड़ोसी जिले नर्मदापुरम के किसानों से उन्हें जानकारी मिली है कि वहां पर किसानों को मेसेज आ रहा है कि सरकार इस बार गर्मी की मूंग सिर्फ 25 फीसदी खरीदेगी जबकि उड़द 100 फीसदी खरीदेगी, साथ ही उड़द में 600 रूपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 04 अप्रैल 2026


कचरा दें, इनाम पाएं: हैदराबाद में घर का राशन मुफ्त
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचकूला AJL प्लॉट केस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत
मालदा हिंसा पर ममता का आरोप: ‘बाहर से बुलाए गए गुंडे कर रहे हैं उग्रता