(बैतूल) राज्य अतिथि के रूप में बैतूल पहुंचेंगे सुधांशु जी महाराज, - भक्ति सत्संग को लेकर शहर में उत्साह , - विशाल पंडाल, विशेष व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । पुलिस परेड ग्राउंड में 9 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले विराट भक्ति सत्संग को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। परमपूज्य सुधांशु जी महाराज 9 अप्रैल को राज्य अतिथि के रूप में शहर में आगमन करेंगे। पुलिस ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में प्रवचन, संवाद और 12 अप्रैल को निशुल्क गुरु दीक्षा का आयोजन होगा।
मंगलवार 7 अप्रैल को आयोजन स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन जिले का एक बड़ा आध्यात्मिक समागम बनने जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के डॉ. विनय सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि परमपूज्य सुधांशु जी महाराज का आगमन 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा। उसी दिन शाम 4:30 बजे से सत्संग का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भक्ति, प्रवचन और आध्यात्मिक चिंतन का संगम देखने को मिलेगा।
- निशुल्क गुरु दीक्षा का विशेष अवसर
कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाली निशुल्क गुरु दीक्षा होगी। आयोजन समिति के अनुसार, यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत का मार्ग खोलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग दीक्षा लेने पहुंचेंगे।
- हर दिन दो सत्रों में होंगे प्रवचन
10 से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 से 11:30 बजे और शाम 4:30 से 7:00 बजे तक सत्संग एवं प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में जीवन, धर्म और नैतिक मूल्यों पर गहन मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे श्रद्धालु अपने जीवन को नई दिशा दे सकेंगे।
- बच्चों के लिए रहेगा विशेष संवाद सत्र
10 अप्रैल को सुबह एक विशेष सत्र रखा गया है, जिसमें आठवीं कक्षा से ऊपर के स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया है। इस सत्र में महाराज बच्चों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह सत्र शिक्षा और संस्कार दोनों के लिहाज से खास माना जा रहा है।
- विशाल पंडाल और विशेष बैठने की व्यवस्था
आयोजन समिति ने बताया कि सत्संग के लिए 100 x 250 फीट का विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इसमें बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अलग से बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु सहज और व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।
- बाहर से आने वालों के लिए ठहरने-भोजन की रहेगी व्यवस्था
दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। विश्वकर्मा मंदिर गंज में उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और वे पूरी तरह भक्ति में लीन रह सकें।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एंबुलेंस भी तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
- पत्रकार वार्ता में ये रहे उपस्थित
पत्रकार वार्ता में डॉ. विनय सिंह चौहान, अशोक हिरानी, एचएस सलाम, शैलेंद्र राठौर, कविता धोटे, वर्षा बारस्कर, सुरेंद्र कुशवाहा, बलवीर मालवीय, राजेंद्र महाले, हर्ष मालवीय, एलएन राठौर, विजय बागरी सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 07 अप्रैल 2026


लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश