(बैतूल) रजिस्ट्री में पकड़ाया बिल्डर्स सहित कालोनाईजर का खेल, इनकम टैक्स ने एक सैकड़ा नोटिस किए जारी , - 2021-22 के आंकलन में सामने आया टैक्स चोरी का बड़ा मामला
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल जिले में प्रापर्टी और उसकी रजिस्ट्री में बड़ा टैक्स की चोरी का खेल इनकम टैक्स ने पकड़ा है? तकरीबन एक सैकड़ा को नोटिस थमाया है। बताया गया कि यह तो वर्ष 2021-22 में रजिस्ट्रीयों के आंकलन से ही सामने आया है? अभी अन्य वर्षो का आंकलन बाकी है। जिस पैमाने पर इनकम टैक्स विभाग ने गड़बड़ी पकड़ी है उससे एक बात तो साफ हो गई कि रजिस्ट्री विभाग की भूमिका भी संदेहास्पद है और जांच का विषय है? रजिस्ट्री में जो गड़बडिय़ां की जा रही है उसकी वजह से शासन को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है और इसके लिए रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार दोनों को जिम्मेदार माना जाएगा? जिस हिसाब से इनकम टैक्स ने एक सैकड़ा नोटिस जारी किए है और इनमें से अधिकांश नोटिस बिल्डिर्स और कालोनाईजर के है, उससे साफ नजर आता है कि इनकी कितनी पकड़ रजिस्ट्रार के यहां पर है।
- गोलमाल 01 : वैल्यूवेशन में घपला...
इनकम टैक्स ने अपनी समीक्षा में पाया कि रजिस्ट्री में जो स्टाम्प ड्यूटी लगाई गई उसके वैल्यूवेशन में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां हुई और इसमें टैक्स चोरी हुई है।
- गोलमाल 02 : नगद भुगतान...
इनकम टैक्स से संबंधित स्पष्ट निर्देश है कि 2 लाख से अधिक का भुगतान नगद में ना किया जाए। इसके बावजूद रजिस्ट्री की समीक्षा में यह सामने आया कि 2 लाख से अधिक का नगद भुगतान हुआ।
- गोलमाल 03 : स्टाम्प ड्यूटी पूरी नहीं...
इनकम टैक्स ने यह भी देखा कि प्रापर्टी में पूरी स्टाम्प ड्यूटी भी वसूल नहीं की गई है, जो गाईड लाईन है उसके आधार पर रजिस्ट्री शुल्क और स्टाम्प ड्यूटी जो होना चाहिए वह भी नहीं।
- जमीन खरीदने और प्लॉट बनाकर बेचने में भारी अंतर...
इनकम टैक्स अधिकारी देवेन्द्र गर्ग ने बताया कि अभी आंकलन चल रहा है उनका भी मानना है कि जो जमीन खरीदी जाती है और उसके बाद उसके प्लॉट बनाकर जो रजिस्ट्री होती है उसमें बड़े स्तर पर टैक्स चोरी होती है। उनका मानना है कि बैतूल शहर में लगभग एक दर्जन ऐसे बिल्डर्स और कालोनाईजर है जो बड़े पैमाने पर यह सब कर रहे है और इनकी जांच होगी?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 10 अप्रैल 2026


MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
(बैतूल) रजिस्ट्री में पकड़ाया बिल्डर्स सहित कालोनाईजर का खेल, इनकम टैक्स ने एक सैकड़ा नोटिस किए जारी , - 2021-22 के आंकलन में सामने आया टैक्स चोरी का बड़ा मामला
(बैतूल) धर्म की स्थापना और अधर्म का विनाश ही जीवन का उद्देश्य : सुधांशु जी महाराज , - हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में राज्य अतिथि के रूप में हुआ सुधांशु महाराज का स्वागत