(बैतूल) मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर हार्टअटैक बताकर उसमें लगने वाले इंजेक्शन को लगाए बिना मोटी रकम वसूलते है डॉ. श्याम सोनी..!
बैतूल (हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल में लिंक रोड पर संचालित सीम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम सोनी की पहलेे भी गंभीर चिकित्सा अनियमितताएं सामने आ चुकी है, लेकिन इस बार डॉ. श्याम सोनी द्वारा मरीजों के साथ किए गए अमानवीय कृत्य जिसे साफ शब्दों में धोखाधड़ी भी कह सकते है ऐसा कारनामा सामने आया है? राष्ट्रीय दिव्य दुनिया को उपलब्ध कराए गए एक शपथ पत्र में शपथकर्ता ने बताया कि कैसे धरती के भगवान की उपलब्धि पाने वाले डॉ. श्याम सोनी मरीजों के साथ कुछ रुपयों के लिए इंसानियत को बेचकर धोखाधड़ी कर रहे है? शपथकर्ता ने अपने शपथपत्र में उल्लेख किया कि डॉ. श्याम सोनी सिटी हॉस्पिटल एवं सीम्स हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के साथ उनकी टेस्ट रिपोर्ट में हार्ट अटैक दिखाने के लिए छेड़छाड़ करते थे, ताकि मरीजों को हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी बताई जा सके और उस गंभीर बीमारी में लगने वाले इंजेक्शन जो कि एमडी डॉक्टर के पास ही उपलब्ध होते है वह मरीजों को इंजेक्शन लगाने का सिर्फ नाटक करते और किसी को भी पूरा इंजेक्शन ना लगाकर आधा ही इंजेक्शन लगाते और मरीजों से इंजेक्शन की पूरी रकम वसूलते?
शपथकर्ता ने शपथपत्र में आगे बताया कि ऐसी घटनाएं उनकी आंखों देखी है और उसका कहना है कि डॉक्टर पेशा जैसे भले कार्य में यह शोभा नहीं देता इसलिए वह शपथपत्र देकर कथन कर रहा है कि जो लोग इसका डॉ. श्याम सोनी का शिकार हो चुके है वो दोबारा शिकार ना हो सके और नए मरीज जो डॉ. श्याम सोनी के पास अपना इलाज कराने जाए वो सतर्क हो जाए।
- पैसों के लिए कितना गिरेंगे डॉ. श्याम सोनी...
सीम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम सोनी पहले से पैसे कमाने के लिए मरीजों के साथ खिलवाड़ करते आ रहे है? जैसे बिना एमडी पैथालॉजिस्ट डॉक्टर के टेस्ट करना, बिना रजिस्ट्रेशन के पैथालॉजी का संचालन करना, फायर सेफ्टी के बिना अस्पताल का संचालन कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करना, कच्चे बिल पर दवाईयां देना, बिना एमबीबीएस डॉक्टर रखे आईसीयू का संचालन करना, इन सभी बातों से लगता है कि डॉ. सोनी ने अपनी मानवता छोडक़र पैसा निकालने के लिए उनके हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को एटीएम मशीन मान लिया है?
- अज्ञात कारणों से जिले के जनप्रतिनिधि और प्रशासन मौन...
सीम्स हॉस्पिटल में बैतूल जिले के मरीज आते होंगे तो क्या हमारे जनप्रतिनिधियों का कोई दायित्व नहीं बनता कि इस ओर ध्यान दें या वह इसका शिकार नहीं हुए इसलिए चुप है? जिले में सांसद और पांचों विधायक भाजपा के है परंतु सभी अपने जिलेवासियों के साथ सीम्स हॉस्पिटल में हो रहे अन्याय और धोखाधड़ी के मामलों में चुप्पी साधे हुए है? वहीं स्वास्थ्य विभाग भी सबकुछ जानकर भी अंजान बना हुआ है? ऐसा लगता है कि डॉ. श्याम सोनी शासन के नियम और कानून से ऊपर हो और सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को अपने तौर तरीकों से चला रहे है?
- कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल...
डॉ. श्याम सोनी के ऐसे गंभीर मामले सामने आने के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं होने से लगता है कि उन्होंने सबको मैनेज कर रखा है, क्योंकि चिकित्सा सेवा वाले कार्य में बिना रजिस्ट्रेशन के लैब संचालन करना, एमडी पैथालॉजिस्ट के बिना रिपोर्ट तैयार करना, एमबीबीएस डॉक्टर रखे बिना आईसीयू का संचालन करना, अस्पताल पंजीयन में ऐसे डॉक्टरों का उल्लेख करना जिनकी सहमति नहीं थी, कैशलेस बीमा में नगद राशि लेना, आयुष्मान कार्डधारी से नगद राशि लेना, दवाईयों के कच्चे बिल देना, पक्के बिल दिए बिना मरीजों से नगद राशि की मांग करना, फायर सेफ्टी के बिना अस्पताल का बेधडक़ अस्पताल का संचालन करना सहित अन्य मामले उजागर होने के बाद भी सभी जिम्मेदार चुप्पी साधे है जैसे कहीं कुछ हुआ ही नहीं?
- जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग ने पांच निजी अस्पतालों सहित 121 निजी क्लीनिकों का पंजीयन किया निरस्त...
11 अप्रैल 2026 को कलेक्टर जबलपुर के एक्स हैंडल पर डाले गए ट्वीट से जानकारी सामने आई कि सीएमएचओ ने निरीक्षण में मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए गए अस्पतालों एवं निजी क्लीनिकों के तत्काल प्रभाव से पंजीयन को निरस्त कर अस्पतालों एवं क्लीनिकों के बाहर लगे नाम-पट्ट (बोर्ड) को ही हटाने के आदेश किए है, लेकिन हमारे यहां बैतूल में सीम्स हॉस्पिटल मामले में अज्ञात कारणों से सीएमएचओ साहब चुप बैठे है?
समाचार में डॉ श्याम सोनी का पक्ष रखने उन्हें उनके मोबाईल नंबर 9233333344 पर कॉल किया, लेकिन हर बार की तरह डॉक्टर साहब ने फोन रिसीव नहीं किया। जिससे उनका पक्ष नहीं रखा जा सका।
- एक्सपर्ट व्यू...
हार्ट अटैक में लगने वाले इंजेक्शन के विषय में एक एमबीबीएस डॉक्टर से चर्चा की गई तो उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि हार्ट अटैक आने वाले मरीजों को तुरंत खून पतला करने का एक इंजेक्शन लगाया जाता है, जिसकी अच्छी खासी कीमत होती है और वह सिर्फ एमडी डॉक्टर के पास ही उपलब्ध होता है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 13 अप्रैल 2026


बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
(बैतूल) मरीजों के टेस्ट रिपोर्ट में छेड़छाड़ कर हार्टअटैक बताकर उसमें लगने वाले इंजेक्शन को लगाए बिना मोटी रकम वसूलते है डॉ. श्याम सोनी..!
(बैतूल) गुरु, भक्ति और आत्मबल से ही बदलती है तकदीर : सुधांशु महाराज
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन