(बैतूल) राजनैतिक हल्के में गुणा-भाग लगाया जाता है कि कितनी सीट बढ़ेगी और आरक्षण का क्या होगा..! - जनगणना के बाद परिसीमन और फिर महिला आरक्षण को लेकर होती है कयासबाजी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल की राजनीति में बहुत ज्यादा उठा-पठक या सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है? इसकी बड़ी वजह यह है कि आने वाले दिनों में परिसीमन होना है और उसके साथ महिला आरक्षण भी है। ऐसे में किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि परिसीमन में क्या स्थितियां बनेगी? इसलिए राजनीति में जो-जो चुनाव लड़ते है या लडऩे वाले है वे सब अभी फिलहाल अपनी इच्छाओं को ठंडे बस्ते में डालकर होने वाले परिसीमन और आरक्षण का इंतजार कर रहे है? फिर भी राजनीति तुक्केबाजी का नाम है इसलिए जो राजनीति में रूचि रखते है वे भविष्य के परिसीमन और आरक्षण को लेकर अपने-अपने समीकरण जाहिर करते है। फिलहाल सबसे ज्यादा रोचक सवाल यह है कि विधानसभा में कितनी सीटें बढ़ेगी? कुछ का आंकलन है कि दो सीट बढ़ेगी और कुछ का आंकलन है कि तीन सीट बढ़ेगी! वहीं लोकसभा सीट को लेकर भी आरक्षण पर सबसे ज्यादा उत्सुकता है?
- क्या संभावनाएं बताई जा रही सीट बढऩे की...
राजनीति में गुणा-भाग लगाने वालों का मानना है कि अब मुलताई से अलग मासोद, पट्टन, आठनेर वाली सीट अस्तित्व में आएगी? वहीं दूसरी तरफ यह आंकलन है कि चिचोली, भीमपुर भैंसदेही और घोड़ाडोंगरी से अलग एक और आरक्षित सीट हो सकती है?
- इन सीटों में महिला आरक्षण का आंकलन...
सरकार महिला आरक्षण बिल ला रही है इसलिए विधानसभा सीटों पर महिला आरक्षण का फर्क पड़ेगा। संभावना यह है कि सामान्य वर्ग वाली मुलताई या बैतूल में से एक सीट महिला आरक्षण में जा सकती है? वहीं आमला को लेकर भी संभावनाएं जताई जा रही है।
- लोकसभा सामान्य को लेकर भी संभावना...
जो इस तरह का गुणा-भाग समझाते है उनका मानना है कि परिसीमन के बाद बैतूल लोकसभा सीट भी सामान्य कोटे में जा सकती है? उनका कहना है कि लोकसभा में सीट बढ़ रही है, इसलिए बैतूल एक अलग सामान्य सीट बन सकती है।
- जिला पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव से आएगा राजनीति में असली उबाल...
सामान्य तौर पर पंचायती राज और नगरीय निकाय के चुनाव का बिगुल बजता है उसके बाद ही राजनीति में उबाल देखने में आता है। राजनैतिक दलों में भी पार्षद टिकिट से लेकर जनपद और जिला पंचायत का चुनाव लडऩे के लिए जो जोर आजमाईश होती है उसका सीधा असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ता है। वैसे भी 2027 के बाद चुनावी माहौल का दौर शुरू हो जाएगा। हालाकि भाजपा सरकार ने मंडी और बैंक चुनाव लंबे समय से ठंडे बस्ते में चल रहे है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 15 अप्रैल 2026


मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती