(बैतूल) 10 वीं में 81 फीसदी 12 वीं में 76 फीसदी सफल,हाईस्कूल में गुंजन, हायर सेकेण्डरी में ऋतुजा ने स्टेट टॉप-10 में बनाई जगह , - एमपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के परिणाम घोषित पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणामों में बैतूल के 5 विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है। हाईस्कूल (10वीं) में एक्सीलेंस स्कूल के छात्र गुंजन देशमुख ने 5वां तो 12वीं (गणित) में चिचोली की ऋतुजा देशपांडे ने 7वां स्थान हासिल किया है। हालाकि, इन शानदार व्यक्तिगत उपलब्धियों के बाद जिले का समग्र परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में 1 प्रतिशत बढक़र 81 प्रतिशत रहा है।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र गुंजन देशमुख ने 10वीं की परीक्षा में 495 अंक हासिल कर प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है। एक साधारण परिवार से आने वाले गुंजन के पिता सुनील देशमुख होमगार्ड सैनिक हैं। गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय रोजाना 8 घंटे की सेल्फ स्टडी को दिया है। वह आगे बायोलॉजी स्ट्रीम लेकर हृश्वश्वञ्ज परीक्षा की तैयारी कर मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। चिचोली स्थित महर्षि दयानंद इंग्लिश पब्लिक स्कूल की छात्रा ऋतुजा देशपांडे ने 12वीं कक्षा (गणित संकाय) में प्रदेश में 7वां स्थान हासिल किया है। उनके पिता आशीष देशपांडे पेशे से किसान हैं, जबकि माता माधुरी देशपांडे उसी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल हैं। ऋतुजा ने भी यह सफलता सेल्फ स्टडी के दम पर प्राप्त की है और वे आगे चलकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। गुंजन और ऋतुजा के अलावा जिले के तीन अन्य छात्रों ने भी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। आमला स्थित यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र उदित पवार (पिता गिरधारी पवार) ने 8वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल के छात्र शिवम खोडक़े (पिता हेमराज खोडक़े) ने 9वां और इसी विद्यालय के चंद्रशेखर हुरमाड़े (पिता नारायण हुरमाड़े) ने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
जिले के ओवरऑल परिणाम की बात करें तो इस बार हाईस्कूल का परिणाम 81 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 80 प्रतिशत की तुलना में 1 प्रतिशत अधिक है। वहीं हायर सेकेंडरी का परिणाम 76 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 69 प्रतिशत से बेहतर है। इस संबंध में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र वरकड़े ने जानकारी दी।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 16 अप्रैल 2026


अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला
कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन