(बैतूल) पीएम आवास घोटाले के मुख्य आरोपी की होटल में संदेहास्पद मौत से सनसनी , - अभी कुछ माह पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटा था यह आरोपी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जनपद पंचायत शाहपुर के पावरझंडा में वर्ष 2022 में 51 हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी और करीब 80 लाख रूपए की शासकीय राशि के गबन को लेकर अभी कुछ माह पहले ही जमानत पर बाहर आए पीएम आवास योजना घोटाले के मुख्य आरोपी महेश शुक्ला की परतवाड़ा की होटल में संदेहास्पद मौत को लेकर पूरे पंचायती राज में इसके पीछे के कारणों को लेकर चर्चाओं में विश्लेषण और विवेचना हो रही है? अंदरखाने में जो चर्चाए चल रही है उसके अनुसार अभी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूटने के बाद महेश शुक्ला किसी ठगी के मामले में मोटी रकम गवा चुके थे और इसको लेकर उनके परिवारिक जीवन में भी जमकर कलह मची हुई थी? हालाकि इन तमाम बातों की कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन बहुचर्चित घोटाले के आरोपी की आत्महत्या जैसी स्थितियों में मौत होती है तो स्वाभाविक रूप से सवाल उठना लाजमी है?
- किसी को भरोसा ही नहीं कि आत्महत्या कर सकता है...
मृतक महेश शुक्ला भी घोटाले में फंसने के पहले प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में ब्लॉक कॉडिनेटर था, वहीं उसकी पत्नि भी बैतूल में ब्लॉक कॉडिनेटर है? ऐसी स्थिति में जिला पंचायत और जनपद के कई सहकर्मी परतवाड़ा तक गए, वहां उनकी जो चर्चा हुई है उसके अनुसार मृतक की पत्नि को भी भरोसा नहीं है कि यह आत्महत्या हो सकती है? वहीं दूसरा मौके पर कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है? यह भी सामने आया कि परतवाड़ा मृतक के मामा रहते है। इसके अलावा मंगलवार को मृतक की पत्नि से शाम 4 बजे के दरमियान बात होने की बात भी सामने आ रही है?
- क्या है पावरझंडा पंचायत का प्रधानमंत्री आवास घोटाला...
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला करने वालों पर गाज गिर गई है, शाहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पावरझंडा में 51 हितग्राहियों के आवास का गोलमाल करके लगभग 70 लाख रुपए की राशि हड़प लेने वाले 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है? आरोपियों में जनपद के तत्कालीन ब्लॉक समन्वयक (आवास) महेश शुक्ला, कम्प्यूटर ऑपरेटर तिलक मालवीय, ग्राम पंचायत पावरझंडा के तत्कालीन सरपंच ईश्वरदास कुमरे, ग्राम रोजगार सहायक सुरेश धुर्वे एवं ग्रामीण सफाईकर्मी पण्डू काकोडिया शामिल है। दोषियों के खिलाफ प्रशासनिक स्तर से भी कड़ी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पावरझंडा में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी फिरदौस शाह को मिली थी? इस पूरे मामले में करीब एक दर्जन आरोपी थे?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 17 अप्रैल 2026


(बैतूल) पीएम आवास घोटाले के मुख्य आरोपी की होटल में संदेहास्पद मौत से सनसनी , - अभी कुछ माह पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर छूटा था यह आरोपी
Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”