(बैतूल) सामुहिक विवाह भोजन घोटाले का जिन्न बाहर आया, दोगुना का किया गया फर्जी भुगतान..! - किसी नयन कलर लैब नामक ठेकेदार ने अपनी अप्रोच से यह भुगतान कराया..?
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जनपद पंचायतों में इस सीजन में भी सामुहिक विवाह की तैयारियां चल रही है और उसके टेण्डर आदि की प्रक्रिया भी चल रही है। इसी दौरान गत वर्ष हुए सामुहिक विवाह के भोजन घोटाले का जिन्न बाहर आ गया है? जानकारी के अनुसार जो वेण्डर को भुगतान किया गया वह पूरी तरह से फर्जी है! और नियमों के खिलाफ है? जनपद पंचायत बैतूल की सीईओ शिवानी राय का कहना है कि किसी कमेटी ने यह वेरीफाई किया था कि 15 हजार लोगों ने भोजन किया है, इसलिए भुगतान कर दिया? अब सवाल यह है कि जब नियम में ही नहीं है तो कोई कैसे वेरीफाई कर सकता है? माना जा रहा है इसमें बड़े स्तर पर वेण्डर ने रिश्वत भी बांटी है और इसलिए यह नियम विरूद्ध भुगतान हुआ है। जो सामुहिक विवाह की निर्देशिका है उसमें बिल्कुल स्पष्ट रूप से लिखा है कि वर पक्ष से 5 और वधु पक्ष से 5 के अलावा कार्यक्रम में आने वाले अतिथि सहित अधिकारी और कर्मचारी भी यहां भोजन नहीं करेंगे और इनके भोजन का भुगतान शासन द्वारा नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद जितने इस सामुहिक विवाह में जोड़े बने और इन जोड़ों के आधार पर जितने की पात्रता थी उससे दोगुना लोगों का भुगतान किया गया?
- 735 जोड़े इस विवाह समारोह में शामिल हुए...
मई 2025 में जनपद पंचायत बैतूल का मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह आयोजित हुआ, इस समारोह में कुल 735 जोड़ों का विवाह हुआ। इस लिहाज से नियम अनुसार प्रति जोड़े 10 मेहमान के अनुसार 7 हजार 350 लोगों की भोजन व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की जाना चाहिए थी और इसके अनुसार भुगतान होना था?
- 7350 की जगह 15 हजार लोगों का भुगतान...
समारोह का जनपद पंचायत बैतूल द्वारा जो भुगतान किया गया वह 15 हजार लोगों का बताया जा रहा है, किसी कथित कमेटी द्वारा वेरीफाई करने के बाद यह भुगतान किया जाना बताया जा रहा है? इस तरह से इस भुगतान की वजह से शासन को लगभग 15 लाख रूपए का सीधे-सीधे चूना लगा है।
- टेण्डर रेट पर मचा था बवाल और राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने ही इस घोटाले की खोली थी पोल...
गत वर्ष सामुहिक विवाह के दौरान जो जनपद पंचायत बैतूल की सीईओ थी उसके द्वारा जिस रेट और जिस तरह से टेण्डर स्वीकृत किए थे उसको लेकर बवाल मच गया था, इस मामले को भी राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने ही लगातार मुहिम चलाकर एक्सपोज किया था और इसके बाद जनपद सीईओ को हटया गया था? उस समय जिला पंचायत सीईओ ने कहा था कि 75 रूपए के हिसाब से भुगतान होगा, लेकिन कहानी कुछ और है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 अप्रैल 2026


फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
(बैतूल) सामुहिक विवाह भोजन घोटाले का जिन्न बाहर आया, दोगुना का किया गया फर्जी भुगतान..! - किसी नयन कलर लैब नामक ठेकेदार ने अपनी अप्रोच से यह भुगतान कराया..?