बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल जनपद द्वारा जो सामुहिक 2026 में भोजन व्यवस्था के लिए जो टेण्डर खोला गया उसमें 65 रूपए की दर स्वीकृत हुई है, यदि मेन्यू देखा जाए तो यह मेन्यू पिछले सामुहिक विवाह से जरा भी अलग नहीं है। इसके बावजूद 95 रूपए के हिसाब से भुगतान किया गया है? इस मामले का राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने जब खुलासा किया था तब जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने यह कहा था कि भले ही टेण्डर 95 रूपए का खुल गया हो चूंकि नए टेण्डर का समय नहीं है पर भुगतान 75 रूपए से ज्यादा का नहीं होगा?
बताया जा रहा है कि जनपद बैतूल के अकाउटेंट पर दबाव डालकर यह सब भुगतान कराए गए है? जो अंदरखाने से जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार इस लेखापाल पर सरकारी प्रिटिंग प्रेस के हिसाब-किताब के नाम पर दबाव बनाया गया, यह पूरा भुगतान एक तरह से सीधा घोटाला है और बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द की कांग्रेस जिम्मेदार के खिलाफ एफआईआर के लिए कलेक्टर सहित उच्च स्तर पर शिकायत करने वाली है। जनपद बैतूल से सामुहिक विवाह में जो भी भुगतान किए गए है सब सवालों के घेरे में है? माना जा रहा है कि वर्तमान जनपद सीईओ और वेरिफिकेशन करने वाले अधिकारियों पर 100 फीसदी एफआईआर होगी?

- 9 लाख की जगह टेंट में 14 लाख का किया भुगतान...
जनपद बैतूल में भोजन भुगतान में घोटाला होने का आरोप नहीं लग रहा, बल्कि बताया जा रहा है कि जो टेंट व्यवस्था थी उसके भुगतान में भी तमाम नियम प्रक्रिया और शर्तो को ताक पर रख दिया है, इसलिए 9 लाख की जगह 14 लाख के भुगतान के आरोप लग रहे है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 20 अप्रैल 2026