(बैतूल) सीम्स हॉस्पिटल में बगैर एमडी पैथालॉजिस्ट और वैध पंजीयन के ही पैथालॉजी लैब का संचालन कर रहे डॉ. श्याम सोनी , - हॉस्पिटल है या लूट का अड्डा..!.!
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। सीम्स हॉस्पिटल से जुड़े कथित खुलासे होने के बाद भी जिम्मेदारों की चुप्पी ने प्रशासनिक सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए है? ऐसा लगता है कि जब तक कोई शहर का वीआईपी सीम्स हॉस्पिटल का शिकार नहीं हो जाता तब तक आम जनता के हित में कोई अपनी आवाज बुलंद नहीं करेगा? राष्ट्रीय दिव्य दुनिया को मरीजों द्वारा जो दर्जनों सीम्स पैथालॉजी की टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध करवाई है, उसमें किसी भी टेस्ट रिपोर्ट में कहीं भी एमडी पैथालॉजिस्ट डॉक्टर का नाम और हस्ताक्षर नहीं है? एक रिपोर्ट नहीं लगभग 4 वर्षो की अलग-अलग रिपोटर्स देखने से साफ पता लगता है कि डॉ. श्याम सोनी मरीजों के उपचार के लिए नहीं बल्कि उनके पास उनके हॉस्पिटल में आने वाले बीमार मरीजों से अस्पताल को लूट का अड्डा बना दिया?
- क्लेम या शिकायत होने पर रिजेक्ट होगी रिपोर्ट ...
पैथालॉजी के जानकार बताते है कि जिस प्रकार सीम्स पैथालॉजी की टेस्ट रिपोर्ट जारी हुई है उससे मरीजों द्वारा अगर क्लेम या कहीं भी शिकायत होने की स्थिति में सीम्स पैथालॉजी की टेस्ट रिपोर्ट रिजेक्ट हो जाएगी? क्योंकि टेस्ट रिपोर्ट पर ना तो लैब टेक्नीशियन के हस्ताक्षर है और ना ही एमडी पैथालॉजिस्ट के हस्ताक्षर! इस कारण इन रिपोर्टों पर किसी भी स्तर पर कोई शिकायत या क्लेेम मान्य नहीं होगा और रिपोर्ट रिजेक्ट हो जाएगी?
- सीम्स पैथालॉजी की रिपोर्ट की क्या गारंटी कि वह सही ही होगी...
पैथालॉजी की टेस्ट रिपोर्ट जो मरीजों को दी गई उसकी क्या संभावना है कि वह सही ही होगी और उसमें किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई होगी? क्योंकि पहले अटैक बताने के लिए रिपोर्ट में छेड़छाड़ के आरोप डॉक्टर साहब पर लग चुके है?
इसके अलावा नमूनों का किस व्यक्ति ने परीक्षण किया क्या वह कुशल लैब टेक्नीशियन या पैथालॉजिस्ट डॉक्टर के द्वारा परीक्षण किया? सीम्स पैथालॉजी की रिपोर्टों में इसका कहीं कोई उल्लेख ही नहीं है?
- डॉ. योगेश पंडाग्रे के संजीवनी हॉस्पिटल में है एमडी पैथालॉजिस्ट डॉक्टर...
आमला-सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा संचालित संजीवनी हॉस्पिटल में पैथालॉजी लैब के लिए पैथालॉजिस्ट डॉक्टर जिला चिकित्सालय से रिटायर्ड डॉ. डब्ल्यू ए नागले है। डॉ. योगेश पंडाग्रे जो कुछ भाजपा से विधायक है वह चाहते तो बिना पैथालॉजिस्ट डॉक्टर रखे पैथालॉजी लैब का संचालन कर सकते थे,लेकिन उन्होंने पूरे नियम अनुसार मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रिटायर्ड डॉ. डब्ल्यू ए नागले को अपने हॉस्पिटल में बतौर पैथालॉजिस्ट डॉक्टर रखा है ।
- टेस्ट रिपोर्ट पर किसी के भी हस्ताक्षर नहीं...
सीम्स पैथालॉजी की टेस्ट रिपोर्ट पर देखा जाए जो कि किसी एक मरीज की नहीं बल्कि अलग-अलग उम्र के मरीजों की है? जिसमें End Of Report के बाद ना तो लैब टेक्नीनिशयन के हस्ताक्षर है और ना ही एमडी पैथालॉजिस्ट डॉक्टर के हस्ताक्षर है! सभी टेस्ट रिपोर्ट पर एक बात समान है जिसमें रेफर करने वाले डॉक्टर साहब का नाम डॉ. श्याम सोनी पाया गया?
- चालाकी भरे अंदाज में संचालित सीम्स पैथालॉजी लैब...
सीम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम सोनी द्वारा संचालित सीम्स पैथालॉजी का संचालन पूरे चालाकी भरे अंदाज में किया जाकर मरीजों के साथ खुली लूट की जा रही है? क्योंकि डॉ. श्याम सोनी को पता होगा कि लैब का बगैर पंजीयन और बिना एमडी पैथालॉजिस्ट डॉक्टर रखे लैब का संचालन कर टेस्ट रिपोर्ट जारी करना अपराध की श्रेणी में आता है? इसलिए डॉक्टर साहब ने अपनी चतुर बुद्धि का भरपूर इस्तेमाल करके हॉस्पिटल में लैब बनाकर बगैर टेक्नीशियन और डॉक्टर को रखे मरीजों से रकम लूटने के लिए टेस्ट करके बगैर हस्ताक्षर के रिपोर्ट देना शुरू किया?
- इनका कहना...
- इस मामले में सीएमएचओ से जानकारी लेकर विधिवत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
- डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, कलेक्टर, बैतूल।
- अभी मैं जनसुनवाई में बैठा हूं, मैं इसे आज ही दिखवा लेता हूं।
डॉ. मनोज हुरमाड़े, सीएमएचओ, बैतूल।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 22 अप्रैल 2026


केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी