(बैतूल) सीएम के नाईट हाल्ट का आदेश बैतूल के अफसरों ने नकार दिया , - नरेन्द्र सूर्यवंशी ने 6 माह में कान्फ्रेंस के कई आदेशों की खुली अवहेलना की
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल जिले में अफसरशाही की आदतों में सीएम का आदेश भी बदलाव नहीं ला सकता। सीएम के बाद यदि सीएस ने भी सीएम के आदेश के परिपालन का अपडेट मांगा तो उन्हें भी कागजी रिपोर्ट में मूर्ख बनाया गया? यहां बात हो रही है 7 एवं 8 अक्टूबर 2025 को आयोजित कलेक्टर-कमिश्रर के उस एजेंडे की जिसमें अधिकारियों को महीने में कम से कम एक दिन नाईट हाल्ट के लिए निर्देश दिए गए थे। 6 माह गुजर जाने के बाद भी बैतूल जिले में किसी भी अधिकारी ने किसी भी गांव में नाईट हाल्ट ही नहीं किया? इसमें तमाम जिला प्रमुख के लिए यह निर्देश थे कि वे अधिक से अधिक दौर भी करें, लेकिन ऐसा भी नहीं हो रहा है। कुल मिलाकर सीएम भी अफसरशाही के सामने बेबस है।
- वीडियो कान्फ्रेसिंग में सीएस को गुमराह किया...
कलेक्टर-कमिश्रर कान्फ्रेस में दिए गए निर्देशों के परिपालन की समीक्षा जब दिसम्बर में चीफ सेकेटरी अनुराग जैन ने की थी तो एजेंडा क्रमांक 8 पर रात्रि विश्राम को लेकर यह बताया गया था कि जिले में पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी जिला अधिकारियों द्वारा अपना दौरा प्लॉन तैयार कर उसके अनुसार दौरा किया जा रहा है। इस तरह के जवाब में नाईट हाल्ट की बात ही गायब कर दी गई।
- इस आदेश का पालन नहीं...
- माह में सिर्फ एक बार बैठक में हो जाना चाहिए समीक्षा...
कलेक्टर-कमिश्रर कान्फ्रेस में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर यह निर्देश दिए गए थे कि जिले में अधिकारियों को बार-बार बैठक में ना बुलाया जाए। सामान्यत: सप्ताह में एक बैठक लेकर सभी विषयों पर चर्चा की जा सकती है। दिसम्बर की वीसी में बताया गया था कि इसका पालन सुनिश्चित हो रहा है और सच्चाई यह है कि कलेक्ट्रेट की सभाकक्ष में हर दिन कोई ना बैठक होती थी। सामान्य तौर पर बुधवार और शुक्रवार को छोडक़र केवल समीक्षा ही होती थी।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 23 अप्रैल 2026


मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव