(बैतूल) पीआईयू का घटिया निर्माण किसी दिन जिला अस्पताल में जानलेवा होगा साबित , - - 20 करोड़ की बिल्डिंग जिस तरह से दरक रही है उसमें जांच और कार्रवाई जरूरी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जिला अस्पताल का भवन निर्माण पीआईयू ने करवाया था और इसको बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है। हालाकि ठेकेदार की मेंटनेंस अवधि समाप्त हो चुकी है। अब इस बिल्डिंग की हालत यह है कि किसी भी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान जा सकती है। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जब जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था तो अस्पताल का मेंटनेंस कराने के निर्देश दिए थे। मेंटनेंस जरूर किया जा रहा है, लेकिन जो भवन का जर्जर हिस्सा है उसको छोड़ दिया गया है। उसकी जगह लाखों रूपए खर्च कर अस्पताल के अंदर दीवार पर टाईल्स लगवाई जा रही है। अस्पताल भवन के सामने के हिस्से में ही दीवार और पिल्लर पर बड़े-बड़े गढ्डे हो चुके है और जिस स्थिति में यह हिस्सा पहुंच चुका है किसी भी दिन धराशाही हो जाएगा? जिला अस्पताल में मेंटनेंस के नाम पर लाखों रूपए खर्च किया जा रहा है। यह पैसा कहां खर्च होता है और कैसे खर्च होता है यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है? बताया जाता है कि पूर्व में अस्पताल के जिस पुराने भवन को तोडक़र जिला अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग बनाई गई है उसमें भी तोडऩे के पहले तक करीब-करीब 50 लाख रूपए केवल मेंटनेंस के नाम पर खर्च किए गए थे। जिला अस्पताल की इस वर्तमान बिल्डिंग में भी मेंटनेंस के नाम पर पिछले दो वर्ष में लाखों रूपए खर्च किए गए, लेकिन कहां और कैसे खर्च किए गए वह काम के रूप में बिल्डिंग में कहीं भी नजर नहीं आता है।
- पीआईयू की बनाई गई तमाम बिल्डिंग में इस तरह का घटिया निर्माण...
1 - जिस ठेेकेदार ने जिला अस्पताल की यह बिल्डिंग बनाई है उसी ने कम्पोजिट कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग भी बनाई है। उस बिल्डिंग में भी अभी से दीवारों ने बड़ी-बड़ी दरार दिखाई देने लगी है। कलेक्ट्रेट गेट से लेकर बिल्डिंग के सेकेण्ड फ्लोर पर कम से कम 5 जगह पानी सीपेज के निशान अलग दिखाई देते है।
2 - इसी ठेकेदार के पास जो संदीपनी स्कूल के निर्माण का काम भी था, बताया जाता है कि यहां पर भी इसने जिस गुणवत्ता का काम किया गया है उसका असर अभी से दिखाई देने लगा है, प्लॉस्टर झडऩे लगा है और दीवार में दरार दिखाई देने लगी है।
3 - इसी तरह पीआईयू ने जो नया तहसील कार्यालय बनाया है उसकी स्थिति को देखकर वर्तमान एसडीएम अपनी तीन बार नाखुशी जाहिर कर चुके है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 25 अप्रैल 2026


सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव