(बैतूल) राष्ट्रीय दिव्य दुनिया की खबर के बाद कलेक्टर का आदेश रजिस्ट्री कार्यालय में चस्पा होगी अवैध कालोनियों की सूची , - कलेक्टर के आदेश का पालन अवैध कालोनाईजिंग पर नियंत्रण में बनेगा मददगार
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। अवैध कालोनियों की सूची अब रजिस्ट्री कार्यालय में चस्पा होगी, जिससे कि रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति को यह पता चल सके की वह जिस कालोनी में प्लॉट या मकान खरीद रहा है वह वैध है या अवैध? इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने टीएल की बैठक में निर्देश जारी किए है। उन्होंने तमाम राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध कालोनियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही कालोनियों की सूची प्रदर्शित करें जिससे कि आम जन सतर्क हो सके।
इस संबंध में 6 अप्रेल को राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ने "अवैध कालोनाईजिंग इसलिए हो रही कि नियम से हर तीन माह में कालोनियां की जानकारी सार्वजनिक ही नहीं करते" शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर के बाद ही यह आदेश जारी हुआ है। हालांकि यह आदेश पर्याप्त नहीं है? इसका कारण यह है कि अधिकांश पटवारी और आरआई अपने क्षेत्र में काटी जा रही कालोनियों की जानकारी एसडीएम कार्यालय में देते ही नहीं है? जबकि वैध या अवैध किसी भी तरह की यदि किसी हल्के में कालोनी काटी जा रही है तो पटवारी और आरआई की यह जिम्मेदारी है कि वह इसकी सूचना और प्रतिवेदन एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध कराए। साथ ही वे उस खसरे में इस बात को दर्ज करें कि वहां पर कालोनी काटी जा रही है। यदि वैध काटी जा रही है तो वैध लिखे और यदि अवैध काटी जा रही है तो अवैध दर्ज करें। पूर्व मेंं तहसीलदार आरके तिवारी ने कालोनियों के खसरे में वैध, अवैध दर्ज करने के निर्देश किए थे जिसका पटवारियों ने कभी पालन ही नहीं किया? अब देखना यह है कि सूची का प्रकाशन कितने दिनों में होता है और रजिस्ट्रार कार्यालय में कब चस्पा होती है। हालाकि कलेक्टर का यह कदम अवैध कालोनाईजरों के लिए दिक्कत पैदा करेगा।
- यह व्यवस्था भी कलेक्टर करें तो अवैध कालोनियों पर होगा नियंत्रण ...
1 - जो पूर्व में अवैध कालोनाईजर रहे है उन्हें टीएनसीपी से और निकाय से कालोनी विकास की अनुज्ञा ना दी जाए।
2 - अवैध कालोनियों में रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। पूर्व में भी कलेक्टर ने आदेश जारी किए थे, लेकिन इसके बाद भी रजिस्ट्री की जाती रही है।
3 - सभी पटवारी और आरआई को यह निर्देश दिए जाए कि उनके क्षेत्र में जो भी कालोनियां है उसकी संपूर्ण जानकारी एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध कराए।
4 - कालोनियों को प्रबंधन में लिए जाने की प्रक्रिया फिर शुरू की जाए।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 28 अप्रैल 2026


सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में