बैतूल (हेडलाइन)/नवल वर्मा । समाज सेवा की उत्कृष्ट भावना का परिचय देते हुए अमर सिंह किलेदार (आशु) भैया के जन्मदिवस के अवसर पर लिंक रोड स्थित RSK कार्यालय में प्रतिवर्षानुसार भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस दौरान 132 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया, जो समाज के प्रति जागरूकता एवं मानवीय सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस रक्तदान शिविर का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि एक दिव्यांग व्यक्ति द्वारा भी रक्तदान किया गया, जिसने सभी को प्रेरित करते हुए मानव सेवा का सशक्त संदेश दिया।
यह शिविर ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. अंकिता सीते की निगरानी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. रानू वर्मा, डॉ. पांडे, अनिल सिंह ठाकुर एवं बलवंत (बल्लू) धोटे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश पंडाग्रे (विधायक, आमला), चंद्रशेखर देशमुख (विधायक, मुलताई), श्रीमती गंगा बाई उइके (विधायक, घोड़ाडोंगरी) सहित विशिष्ट अतिथियों में  राज सिंह परिहार,  राजकुमार अग्रवाल,  ऋषिराज सिंह परिहार,  नामदेव गारवे,  धीरज बोथरा,  योगी खंडेलवाल एवं  तरुण वैद्य के साथ-साथ  संजय (पप्पी) शुक्ला,  रंजीत शिवहरे एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में अरुण सिंह किलेदार द्वारा सभी रक्तदाताओं एवं उपस्थित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही डॉ. प्रतिभा रघुवंशी, डॉ. नूतन राठी, डॉ. दीप कुमार साहू सहित जिले के पत्रकार साथियों की उपस्थिति के लिए भी विशेष आभार व्यक्त किया गया।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 30 अप्रेल 2026