(बैतूल) मासाब परेशान है.... इतनी भीषण गर्मी में एक नहीं तीन-तीन ड्यूटी सिर पर लाद दी , - शिक्षकों का कहना है कि यह सब काम एकसाथ करा रहे और उनके अर्जित अवकाश भी किए कम
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। 01 मई से जनगणना का काम शुरू हो चुका है, जिसमें संगणक को घर-घर जाकर मकानों को यूनिक नंबर देना है। इस काम में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं चुनाव आयोग ने पंचायत एवं नगरीय निकाय की मतदाता सूची अपडेट करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है, इसके अलावा शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को 01 मई से स्कूलों में विशेष क्लास लेने के लिए भी आदेशित किया है। अब सवाल यह है कि एक अकेला मासाब इस भीषण गर्मी में यह तीन-तीन बोझ उठाएगा कैसे? वह हैरान परेशान है और इस स्थिति में वह एसडीएम के पास जाकर बीएलओ से मुक्त करने की गुजारिश कर रहा है तो नगरपालिका जाकर सीएमओ से जनगणना ड्यूटी में राहत देने का निवेदन कर रहा है। हालाकि उसे इन दोनों मामलों में कहीं कोई राहत नहीं मिल रही है। शिक्षक वर्ग का कहना है कि जनगणना में ऐसे कई शिक्षक है जो बीएलओ भी है, उनका कहना है कि जनगणना वोटर लिस्ट अपडेशन और स्पेशल क्लास एकसाथ कैसे चलेंगे? इसे लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं है। एक शिक्षक का कहना था कि क्या चुनाव आयोग को पता नहीं है कि अभी जनगणना का काम चल रहा है, कई बीएलओ पहले से ही इस काम में लगे है। हमें जनगणना का दायित्व इसलिए दिया जाता है कि हम उस क्षेत्र से अच्छे से परिचित है। वहीं मतदाता सूची पर दावे आपत्ति सुनने के लिए और निराकरण करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी तैनात होंगे, उन्हें भी जनगणना की मॉनीटरिंग करना है। गर्मी की छुट्टियों में काम करने पर शिक्षकों को अर्जित अवकाश मिलता था। एक समय था जब शिक्षकों को 300 दिन के अधिक दिन का भुगतान मिलता था याने उनको इतने दिन की सैलरी रिटायरमेंट पर दी जाती थी। अब इसकी संख्या भी कम कर दी है।
- यह है शिक्षकों के लिए तनाव का ड्यूटी फार्मूला
1 - 01 मई से शिक्षक प्रगणक और सुपरवाईजर की जिम्मेदारी संभालेंगे, हर प्रगणक को 150 से 200 घरों में दस्तक देना है और 30 मई तक यह चलेगा।
2 - निकाय चुनाव जून-जुलाई 2027 में होना है, इसी कारण राज्य निर्वाचण आयोग ने वोटर लिस्ट कार्यक्रम जारी किया है, यह 27 अप्रैल से 27 जून तक चलेगा। मौजूदा वोटर लिस्ट में जोडऩे और हटाने जैसे संशोधन कार्य 15 मई से होंगे।
3 - लोक शिक्षण संचानालय ने 23 अप्रैल को आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 7 मई से शुरू होने वाली द्वितीय अवसर की परीक्षाओं के लिए स्पेशल क्लास लगाई जाए।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 02 मई 2026


राशिफल 28 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र