(बैतूल) आंधी आई और अंधेरा छोड़ गई , - हर कभी बिजली कटौती कर मेंटनेंस करने वाली बिजली कंपनी की मौसम में आए बदलाव ने खोली पोल, शाम 5 बजे से शहर में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। शनिवार दिन में भीषण गर्मी के बाद अचानक शाम 5 बजे के दरमियान मौसम ने करवट बदल ली और देखते ही देखते तेज आंधी पूरे बैतूल शहर पर छा गई? कई जगह लोगों के टीन उड़ गए तो कुछ जगह पर पेड़ उखड़ गए। इस आंधी में तपन से थोड़ी सी राहत तो मिली, लेकिन उमस बढ़ गई। इस दौरान शाम 5 बजे से पूरा शहर धीरे-धीरे कर अंधेरे के आगोश में चला गया, मानो आंधी आई और शहर का उजाला छीनकर ले गई? इस स्थिति के लिए विद्युत वितरण कंपनी जिम्मेदार है। शाम 5 बजे से खबर लिखे जाने तक पूरा शहर अंधेरे की चपेट में था, जिन बिल्डिंग में जनरेटर या जिन घरों में इनवर्टर था वहीं उजाला नजर आ रहा था, बाकी जगह घोर अंधेरा था। हर कभी मेंटनेंस के नाम पर तीन-तीन, चार-चार घंटे की बिजली कटौती करने वाली विद्युत वितरण कंपनी की पोल इस आंधी ने अच्छे तरीके से खोल दी है? इससे साफ हो गया कि विद्युत वितरण कंपनी जो मेंटनेंस करती है वह केवल पैसे और समय की बर्बादी है। उनके मेंटनेंस से आंधी तूफान और बारिश के समय बिजली गुल ना हो ऐसा होता ही नहीं है?
- यमदूत की तरह दिखाई देने लगे थे शहर में सूृखे पेड़...
शहर में अलग-अलग जगह पर सूखे पेड़ खड़े हुए है, जिन्हें नगरपालिका हटाती नहीं है, यह पेड़ इस आंधी तूफान में यमदूत की तरह नजर आ रहे थे। हॉस्पिटल के सामने रेस्टारेंट चलाने वाले राजू गायकी ने बताया कि उनके रेस्टारेंट के सामने दो नीलगिरी के पेड़ थे जो उखड़ गए और आपस में एक दूसरे से भिड़ गए, हालाकि गिरे नहीं, लेकिन एक नया खतरा इसकी वजह से खड़ा हो गया। इसी तरह मीडिया सेंटर के सामने भी सूखे पेड़ की मोटी टहनी टूटकर गिरी। लगभग एक से डेढ़ घंटे की इस धूल भरी आंधी ने पूरे शहर को हिला दिया और जाते-जाते अंधेरा छोड़ गई?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 03 मई 2026


कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
(बैतूल) आंधी आई और अंधेरा छोड़ गई , - हर कभी बिजली कटौती कर मेंटनेंस करने वाली बिजली कंपनी की मौसम में आए बदलाव ने खोली पोल, शाम 5 बजे से शहर में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज