(बैतूल) गाईडलाईन के अनुसार परिधि अग्रवाल सहकारी बैंक सीईओ के लिए है अपात्र , - खुलासा... आरबीआई के नियम दरकिनार कर प्रभा पोर्टल से नहीं लिया गया अनुमोदन
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। विगत दिसम्बर में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक बैतूल की सीईओ के रूप में पदस्थ हुई परिधि अग्रवाल की इस पोस्टिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है और सीईओ के रूप में यह पोस्टिंग आरबीआई के नियमों के विपरित और गाईड लाईन के अनुसार नहीं बताई जा रही है। आरोप है कि भारतीय रिजर्व बैंक की निर्धारित गाईड लाईन और हिट एण्ड प्रापर क्राईटेरिया मानकों का पालन नहीं किया गया है? आरबीआई के पत्र में सीईओ नियुक्ति के लिए स्पष्ट योग्यता और प्रक्रिया तय की गई है, लेकिन परिधि अग्रवाल की इस नियुक्ति के लिए यह मानक पर खरी नहीं उतरती है।
- 6 माह पहले नियुक्ति...
अपेक्स बैंक में नवम्बर में 21 जिले में प्रभारी सीईओ नियुक्त किए थे इनमें बैतूल में परिधि अग्रवाल भी शामिल है। इस तरह से इनकी नियुक्ति को लगभग साढ़े पांच माह हुए है। सामान्यत: किसी भी अधिकारी के लिए शुरू के छह माह की अवधि प्रोविजनल मानी जाती है। ऐसे में प्रोविजनल अवधि के पूरे होने के पहले ही इन्हें सीईओ जैसी शीर्ष प्रशासनिक जिम्मेदारी दे दी गई, जबकि सीईओ नियुक्ति के लिए अन्य मामलों में हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि संबंधित अधिकारी हिट एण्ड प्रापर क्राईटएरिया मापदंडों को पूरा करना चाहिए। जो कि इन नियुक्तियों के मामले में नहीं होना ही सवालों को जन्म दे रहा है।
- सहकारी अधिनियम का पालन नहीं...
सहकारी अधिनियम 1960 की धारा 49 (ड) के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक में सीईओ के पद पर नियुक्ति के लिए ग्रेड-2 या उसके ऊपर होना चाहिए, लेकिन 4 दिसम्बर को जारी स्थांतरण सूची में परिधि अग्रवाल इस श्रेणी में नहीं आती है? इसलिए इन्हें अपात्र माना जा रहा है। आरबीआई अधिनियम 1949 की 35 (ब) के अंतर्गत सीईओ पद पर इनकी नियुक्ति से पूर्व इनका अनुमोदन भी आरबीआई से प्राप्त नहीं किया गया है। इस लिहाज से इनकी नियुक्ति शून्य है। गाईडलाइन के अनुसार संबंधित व्यक्ति के पास कम से कम 8 वर्ष का अनुभव हो। इनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। डिप्लोमा इन को को-आपरेटिव मैनेजमेंट या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। बैंकिंग तथा फाईनेंस समकक्ष में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए सबसे बड़ी बात सीईओ की नियुक्ति के पहले आरबीआई के प्रभा पोर्टल से अनुमोदन जरूरी है। जानकारी के अनुसार अभी वर्तमान सीईओ परिधि अग्रवाल के मामले में यह नहीं हुआ है? ऐसा ही अन्य 21 जिलों में भी है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 05 मई 2026


डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
15 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ रघु शर्मा का सपना
“मुझे कॉल करो!” – IShowSpeed ने Virat Kohli को दिया चैलेंज