(बैतूल) खेड़ी का मोनू बैटरी आईपीएल के सट्टे में जीती रकम नाबालिग को नहीं दे रहा , - पूरे जिले में चल रहा आईपीएल का सट्टा, लेकिन किसी भी थाना क्षेत्र में नहीं हो रही धरपकड़
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल में आईपीएल के मैच में सटोरियों के अलावा किसी की कोई रूचि नहीं है, आईपीएल के सट्टे में जो भी खिलाड़ी है वे सब सक्रिय है। पिछले कुछ वर्षो में सट्टा खिलाने में जिन-जिन के नाम सामने आते रहे है वे सभी आईपीएल का सट्टा आपरेट कर रहे है केवल पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही है? बैतूल शहर में ही करीब आधा दर्जन सट्टा खिलाने वाले अपना काम बखूबी अंजाम दे रहे है। पुलिस उन्हें पकडऩे में कोई रूचि नहीं ले रही है। सारनी, आमला, मुलताई, शाहपुर, बोरदेही में आईपीएल का सट्टा भरपूर चलने की जानकारी सार्वजनिक है। जब यह बात चौक चौराहे पर पता है कि कौन-कौन आईपीएल का सट्टा खिला रहा है तो क्या यह जानकारी पुलिस को नहीं है? सबकुछ अंडरस्टेडिंग के तहत चल रहा है? इस खेल में खेड़ी का मोनू बैटरी जो सट्टे जुऐ के लिए ही चर्चित है वह इन दिनों आईपीएल का सट्टा चला रहा है और उसकी नियत इतनी खराब है कि कोई पैसा जीत जाए तो उसे जीती हुई रकम नहीं देता है। बताया गया कि कोठीबाजार के एक नाबालिग ने इसकी दी हुई लिंक पर आईपीएल का सट्टा लगाया और वह करीब एक लाख रूपए जीत गया लेकिन मोनू बैटरी पिछले 15 दिन से उसे चुकारा ही नहीं दे रहा है। बताया गया कि मोनू ने साफ शब्दों में कहा कि यदि हल्ला मचाओंगे तो पुलिस पकड़ भी लेगी तो होना जाना क्या है, कुछ पैसे लेकर वे भी छोड़ देंगे, सट्टे में कहीं कुछ नहीं होता। सबको पता है कि आईपीएल का सट्टा चल रहा है, लेकिन कहीं कोई धरपकड़ हो रही है। उसका यह दावा बताता है कि पुलिस आईपीएल के सट्टे को लेकर किस तरह की मुद्रा में है? जानकार तो दावा करते है कि बैतूल शहर और थाना क्षेत्र में गंज थाना प्रभारी और एसडीओपी चाहे तो तमाम सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ सलाखों के पीछे पहुंचा सकते है। हो सकता है कि उन्हें भी कप्तान के आदेश का इंतजार हो और कप्तान ने उन्हें कुछ कहा ही नहीं हो।
- किस जय्यू के नाम का बज रहा डंका ...
बैतूल शहर में आईपीएल के सट्टे को लेकर सटोरियों के बीच किसी जय्यू के नाम की खूब चर्चा है, कहा जा रहा है कि इन दिनों जय्य़ू पर राजनैतिक वरदहस्त भी है। इसके अलावा गंज की एक होटल से भी आईपीएल के सट्टे के संचालन की जानकारियां सार्वजनिक हो रही है। इसी तरह अलग-अलग थाना क्षेत्र से अलग-अलग सटोरियों के नाम आईपीएल का सट्टा खेलने वालों में विश्वास का प्रतीक बन गए है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 10 मई 2026


'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य