(बैतूल) रात्रिकालीन सफाई ठेके की शर्ते यदि बैतूल विधायक भी पढ़ ले तो अपना माथा पीठ लें..!, - जनप्रतिनिधियों की अच्छी नियत को टेण्डर में साईलेंट भ्रष्टाचार कर पलीता लगा रहे नपा के अफसर..?
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। रात्रिकालीन सफाई ठेके के लिए नगरपालिका ने जो टेण्डर आमंत्रित किया है उसकी शर्ते बता रही है कि दाल में काला नही बल्कि पूरी दाल ही काली है और टेण्डर बनाने वाले अधिकारियों की नियत पर सवाल है? पिछले कुछ समय से नगरपालिका में टेण्डर की शर्तो को लेकर जिस तरह का खेल देखने में आ रहा है उससे यह तो साफ है कि ईमानदार जनप्रतिनिधियों को या तो गुमराह किया जाता है या उन्हें अंधेरे में रखा जाता है। नगरपालिका के वर्तमान सीएमओ भी इस कलाकारी को अभी भाँप नहीं पाए है और शायद इसका फायदा टेण्डर बनाने वाले अधिकारियों ने उठाया है? इस टेण्डर में जिस तरह की शर्ते है वह लोकल फॉर वोकल का मजाक उड़ाती है और यदि इन शर्तो को बैतूल विधायक पढ़ ले तो वे भी अपना माथा पीट लेंगे! वजह यह है कि इस टेण्डर में साफ नजर आ रहा है कि किसी फर्म विशेष या ठेकेदार को उपकृत करने के लिए इस तरह की शर्ते जोड़ी गई है? चूंकि बैतूल विधायक की मंशा बेहतर काम की रहती है, लेकिन वे किसी के फेवर में नहीं रहते इसलिए यदि वह इस टेण्डर को बुलवाकर शर्तो का अध्ययन करें तो वे सच जान जाएंगे।
- ईपीएफ काटकर ही नपा को भुगतान करना चाहिए फिर प्रमाण पत्र की क्या जरूरत?
इस टेण्डर में बोलकर्ता से पिछले एक वर्ष में प्रति 100 कर्मचारियों के मासिक ईपीएफ जमा चालान की प्रति और रसीदें मांगी गई है? जबकि नगरपालिका की जिम्मेदारी है कि वह ईपीएफ काटकर जमा करें और फिर ठेकेदार का भुगतान करें।
- नया और लोकल की कोई भी फर्म इन शर्तो को पूरा नहीं कर सकती...
1 - 100 श्रमिकों का वैध जीवित श्रमिक लाईसेंस होना चाहिए, जो कि बैतूल में कोई भी नई फर्म या ठेकेदार उपलब्ध नहीं करा सकता?
2 - पिछले तीन वित्तीय वर्ष में डेढ़ करोड़ का टर्नओवर मांगा गया है इसकी कहीं जरूरत ही नहीं थी? क्योंकि जो ठेकेदार टेण्डर लेगा उसे नपा हर माह भुगतान करेगी?
3 - किसी भी नगरीय निकाय में न्यूनतम 100 कर्मचारी प्रदान करने का अनुभव प्रमाण पत्र और उसी कार्यालय का वर्क आर्डर मांगना ही बताता है कि टेण्डर बनाने वाले अधिकारी जानते है कि कौनसी फर्म ही यहां टेण्डर डाल पाएगी?
4 - तीन नगरीय निकायों में कर्मचारी प्रदान करने का अनुभव प्रमाण पत्र और कार्यादेश मांगना बताता है कि टेण्डर बनाने वाले अधिकारियों ने तय कर रखा कि किस फर्म को ही टेण्डर डालने देना है?
5- किसी भी नगरीय निकाय में एमआरएफ संचालन के लिए 10 कर्मचारी उपलब्ध कराने का अनुभव प्रमाण पत्र और कार्यादेश भी संदेह का जन्म देता है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 11 मई 2026


ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत